जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने वित्त एवं लेखाधिकारी को सौंपा मांग पत्र

जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने वित्त एवं लेखाधिकारी को सौंपा मांग पत्र


सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स। जनपद सुलतानपुर के परिषदीय शिक्षकों के लंबे समय से लंबित विभिन्न पावनों के लिए उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में वित्त एवं लेखाधिकारी से मिलकर मांग पत्र सौंपा।मांग पत्र में प्रमुख रूप से लंबे समय से पोर्टल पर पेड और अनपेड दोनों तरह के एरियर जिसमें छूटे हुए बोनस भुगतान, चयन वेतनमान अवशिष्ट, निलंबन बहाली के वेतन अवशिष्ट, डी ए डिफरेंस आदि के साथ एनपीएस संबंधी विसंगतियां जैसे प्रान किट का आवंटन न होना आवंटन होने के बाद कटौती न होना कटौती होने के बाद भी पोर्टल पर प्रदर्शित न होना सेवानिवृत शिक्षकों के जीपीएफ, पेंशन, सामूहिक जीवन बीमा का भुगतान नहीं होना अग्रीम आयकर कटौती आवश्यकता से अधिक करना अतिरिक्त आयकर की कटौती 26as पर नहीं प्रदर्शित होना, फार्म 16 न प्राप्त होना आदि मांगो के संबंध में लेखाधिकारी ने संघ से विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए लेखाधिकारी ने संगठन को अवगत कराया कि जितने भी पोर्टल पर पेड एरियर प्रदर्शित हो रहे हैं और खाते में भुगतान नहीं हुआ है उनका अवशिष्ट बिल कल तक ट्रेजरी लगा दिया जाएगा। शेष नए आवेदन पत्रों का परीक्षण किया जा रहा है परीक्षण पूरा होते ही इसी माह के अंत तक समस्त प्रकार के अवशिष्टों का भुगतान कर दिया जाएगा। इस बार तकनीकी बाधा से बचने के लिए विभिन्न प्रकार के एरियर्स को अलग-अलग प्रस्तुत किया जा रहा है। जिन शिक्षकों के प्रान नंबर आवंटित हो गए हैं वह अपने खंड शिक्षा अधिकारी से प्रान नंबर फीड करवा कर उनकी आईडी से कटौती फॉरवर्ड करवाएंगे तो उनकी कटौती प्रारंभ हो जाएगी और जिनको अभी तक प्रान नंबर अलाट नहीं है वह फॉर्म 5 ए भर करके अपने खंड शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर के साथ लेखा कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे तब लेखाधिकारी उस शिक्षक का प्रान जनरेट करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करके अप्रूव करेंगे। उपस्थित आदि लॉक न होने के कारण जिन शिक्षकों के वेतन बाधित हो गए हैं वह अपने विकास क्षेत्र से बिल बनवाकर शीघ्रता से लेखा कार्यालय पहुंचाने का कष्ट करें जिससे इसी माह पूरक  वेतन दिलवाया जा सके।जिन शिक्षकों के चयन वेतन नहीं लग पाया हो तो वह भी अपने BEO से ऑनलाइन फीड करवा कर भेजे वेतन जोड़ दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में जनपदीय  मंत्री डॉ यच बी सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्रा उपाध्यक्ष विनोद यादव उपाध्यक्ष राम बहादुर मिश्रा लंभुआ अध्यक्ष केदारनाथ दुबे युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष धीरेंद्र राव मंत्री राजकुमार चौधरी बल्दीराय अध्यक्ष राजबक्स मौर्य स्थानांतरित नगर मंत्री मीरा यादव धनपतगंज मंत्री शैलेश दुबे भदईया मंत्री राजकुमार यादव भदैया कोषाध्यक्ष संतोष चौरसिया दोस्तपुर मंत्री मेवा लाल युवा प्रकोष्ठ संयोजक आशीष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post