अमित मिश्रा का असिस्टेंट प्रोफेशर पद पर चयन

अमित मिश्रा का असिस्टेंट प्रोफेशर पद पर चयन


सुल्तानपुर। शहर के लक्ष्मणपुर निवासी अमित मिश्रा पुत्र गणेश जी मिश्र का इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फ़ॉर वूमेन  में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है श्री मिश्रा का यूजीसी नेट जेआरएफ के साथ पीएचडी मैनेजमेंट प्रतिष्ठित मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी से चल रहा है इसी दौरान  ये इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस और शोध प्रकाशित कर चुके हैं अमित मिश्रा की शुरुआती शिक्षा शहर के सरस्वती विद्या मंदिर से हुई स्नातक काशी हिंदू यूनिवर्सिटी एमबीए की पढ़ाई मोतीलाल नेहरू यूनिवर्सिटी इलाहाबाद से पूरी हुई इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता व अपने शिक्षकों को दिया है उनकी इस उपलब्धि पर अन्नू पांडेय समेत अन्य लोगों ने खुशी जाहिर कर मिष्ठान वितरित किया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post