एन एस एस शिविरार्थियों नें पालीथीन मुक्त अभियान के तहत रैली निकाली

 एन एस एस शिविरार्थियों नें पालीथीन मुक्त अभियान के तहत रैली निकाली


न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर।  कमला नेहरू संस्थान के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों द्वारा संचालित सप्त दिवसीय विशेष शिविर में दिन मंगलवार को शिविरार्थियों नें व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र रतनपुर शिविर स्थल की साफ-सफाई की। सभी कार्यक्रम अधिकारियों की उपस्थिति में शिविरार्थियों नें राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। दरअसल व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र, गृहविज्ञान परिसर सुल्तानपुर में के एन आई राष्ट्रीय सेवा योजना के  चारों इकाईयों द्वारा सप्त दिवसीय विशेष शिविर का संचालन किया जा रहा है। आज के प्रथम सत्र में डॉ एस एन त्रिपाठी नें शिविरार्थियों को योगाभ्यास कराया तथा डॉ अवधेश प्रताप सिंह नें एन एस एस के उद्देश्य प्रतीक एवं ध्येय आदि बिन्दुओं के बारे में शिविरार्थियों को विस्तारपूर्वक बताया। इसके उपरांत डॉ देवेन्द्र कुमार सिंह एवं डॉ आर पी मिश्र सहित सभी कार्यक्रम अधिकारियों के नेतृत्व में सुक्ष्म जलपान के बाद शिविरार्थियों द्वारा पालीथीन मुक्त वातावरण पर एक भव्य रैली निकाली गई। कमला नेहरू संस्थान के कला , विज्ञान, वाणिज्य और कृषि इन चारों इकाईयों के स्वयंसेवकों द्वारा चयनित ग्राम कस्बा सुल्तानपुर रतनपुर बसौढ़ी एवं सैदखान पुर के ग्राम वासियों सहित सड़क मार्ग के राहगीरों को पालीथीन प्रयोग न करने हेतु जागरूक किया गया। रैली में पालीथीन मुक्त भारत भविष्य का सशक्त भारत एवं पालीथीन हटाना है पर्यावरण स्वच्छ बनाना है जैसे नारों का उद्घोष करते हुए स्वयंसेवकों नें आम जनमानस को जागरूक किया। रैली समापनोपरांत स्वयंसेवकों नें शिविर स्थल पर भोजन ग्रहण किया तदुपरांत बौद्धिक कार्यक्रम के साथ द्वितीय सत्र की शुरुआत हुई। सप्त दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय सत्र बौद्धिक कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ आर पी मिश्र नें कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उदेश्य ही विद्यार्थियों में सामाजिक व राष्ट्रीय सरोकार की भावना का विकास करना। इस संस्कार का बीजारोपण ही इस शिविर का बेहतर परिणाम हो सकता है। इनके आह्वान पर बौद्धिक कार्यक्रम में श्रुति मिश्रा नें शिविरार्थियों को बताया कि एन एस एस युवाओं में व्यक्तित्व विकास हेतु भारत सरकार का युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित सक्रिय क्रियाकलाप है। इसी तरह रागिनी हरिओम पाण्डेय एवं आर्यन नें राष्ट्रीय सेवा योजना के फायदे व भुमिका सन्दर्भित विविध पक्षों पर शिविरार्थियों को बताया। वहीं शिविरार्थियों नें सांस्कृतिक गतिविधि में प्रतिभाग किया व इसी के साथ दिन मंगलवार को सांध्यकालीन सत्र के समापन की घोषणा हुई। आज जुनैद समीर आर्यन ईशा व अंजली सहित सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे। दिन मंगलवार को आयोजित विविध कार्यक्रमों की सफलता हेतु संस्थान प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह  आई क्यू ए सी निदेशक प्रोफेसर प्रवीण कुमार सिंह एवं उपप्राचार्य प्रोफेसर राधेश्याम सिंह नें सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post