उपलब्धियों से भरा रहा सांसद मेनका गांधी का पांच साल का कार्यकाल दोबारा टिकट मिलने का रहा कारण

 38 लोकसभा सुलतानपुर से पुनः प्रत्यासी बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने मेनका संजय गांधी की मेहनत का किया भरपूर सम्मान

 नरेन्द्र द्विवेदी 

न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर।  सांसद मेनका संजय गांधी का पांच साल का 8 लोकसभा सुलतानपुर क्षेत्र का कार्यकाल उपलब्धियां से भरा रहा। यही कारण रहा कि भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें दोबारा 38 सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाकर उनके कार्य का भरपूर सम्मान किया है। सांसद मेनका संजय गांधी  2019 में जनपद की 38 लोकसभा सीट से निर्वाचित होकर आठवीं बार सांसद बनी। वह लगातार लोकसभा क्षेत्र में बनी रही और जनसमस्याओं का निस्तारण किया। जिसके फलस्वरूप भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें पुनः जनपद सुलतानपुर से लोकसभा का प्रत्यासी घोषित किया है। जनपद से सांसद निर्वाचित होने के बाद वह हर महीने तीन दिवसीय दौरे पर जनपद आती रही। हर दौरे पर उन्होंने अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में चौपाल लगाकर जनता से संवाद किया और उनकी समस्याओं को जाना। सबसे बड़ी बात यह रही कि उनके  कोई भी वायदे हवा हवाई नहीं रहे। जो कहा सो किया। उन्होंने लगातार सुलतानपुर पहुंचने पर आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण कराया और दिल्ली में रहते हुए फोन से समस्या की जानकारी होते ही निस्तारण कराती रही। वरिष्ठ नेता होने के बाद भी उन्होंने  जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए छोटे से छोटे कर्मचारी से बात करने में कभी भी गुरेज नहीं किया। शिक्षा विकास बिजली पर्यावरण सिंचाई चिकित्सा व सुरक्षा के लिए गम्भीर रहीं सांसद उनके द्वारा नगर क्षेत्र को हरा भरा और सुंदर बनाने के लिए अमहट से गोलाघाट और पयागीपुर से गोलाघाट फोरलेन का निर्माण कराया। वातावरण को शुद्ध रखने के लिए डिवाइडर पर पेड़ लगवाए। इसौली विधानसभा की बहुप्रतीक्षित सतहरी झील पर पांच पुलो का निर्माण कराकर सफाई कराई। जिससे आज तराई क्षेत्र में हजारों एकड़ खेत में किसान अन्न उपजा पा रहे हैं। जिले में क़ानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के लिए बंधुआकला व शिवगढ़ में थाने का निर्माण कराया। विधानसभा कादीपुर में नवोदय विद्यालय व दुबेपुर में मेडिकल कॉलेज का उपहार भी जनपदवासियों को दिया। कोरोना काल में जनता का ध्यान रखते हुए जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के साथ पूरे जनपद पर नजर बनाई रखी और हर संभव मदद की। उनके पुत्र वरुण गांधी ने सुलतानपुर से सांसद रहने के दौरान जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराया। जो कोविड के समय लोगों की जान बचाने में काफी कारगर रहा। से सांसद मेनका गांधी ने नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने किए जीआईसी स्कूल के पीछे वेंडिंग जोन व दीवानी न्यायालय के सामने जाम की समस्या के निस्तारण के लिए केशकुमारी बालिका इंटर कॉलेज के पीछे पार्किंग स्थल का निर्माण कराया। वैसे तो जनपद में बहुत सांसद जीते और कार्यकाल बिताकर चले गए लेकिन जनपद की जनता की बुनियादी समस्याओं से किसी को कोई मतलब नही रहा। जनता अपने सांसद को देखने के लिए तरस जाती थी।  लेकिन मेनका गांधी के सांसद बनने के बाद जनपद की जनता को सांसद का मतलब समझ में आया। उन्होंने जनपद को कई तरह की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी। उनके  कार्यकाल में सिर्फ़ शिलान्यास ही नही हुए बल्कि उन परियोजनाओं के उदघाटन भी हुए। उनका  पाँच साल का कार्यकाल बहुत ही स्वर्णिम और शानदार रहा। जनता का सीधे सरोकार ही मेनका गांधी की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण रहा। सर्वेक्षण में जनपद की 70फीसदी जनता का मिला साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सूत्र बताते हैं कि पार्टी ओर से विभिन्न एजेंसियों से सांसद मेनका संजय गांधी के कार्यकाल के बारे में सर्वे भी कराया गया है। सर्वे में जनपद की 70 फीसदी जनता सांसद के कार्यकाल से संतुष्ट रही। बड़ी संख्या में लोग उन्हें फिर से 38 सुलतानपुर लोकसभा क्षेत से टिकट देने की बाते कही थी। लोग चाहते थे कि पांच साल का कार्यकाल उन्हें और मिलना चाहिए। ताकि जिले का बहुमुखी विकास हो सके।  भाजपा ने जनपदवासियों की मांग पर फिर से सांसद मेनका संजय गांधी को 38 सुलतानपुर लोकसभा क्षेत्र के पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। अब जनता को फैसला लेना है। कि उन्हें किस प्रकार का नेता पसंद है। पत्रकारों व बुद्धजीवियों की राय में सांसद मेनका गांधी का कार्य आमतौर पर पत्रकारों की राय जनप्रतिनिधियों से मेल नहीं खाती है लेकिन सांसद मेनका गांधी के बारे में कई वरिष्ठ पत्रकारों की राय अच्छी है। जिले का सर्वांगीण विकास को लेकर मेनका गांधी के किरदार को सभी पसंद करते हैं। वरिष्ठ पत्रकार सत्यदेव तिवारी जनसंदेश के ब्यूरो चीफ नारायण राय वरिष्ठ पत्रकार अशोक मिश्र अमेठी की शान अखबार के ब्यूरो चीफ राजीव कुमार तिवारी अवध की जंग अखबार के सम्पादक उमेश मिश्रा दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ दिनेश कुमार पांडेय दैनिक अयोध्या टाइम्स के ब्यूरो चीफ घनश्याम वर्मा आजाद एक्सप्रेस के ब्यूरो चीफ सूर्य प्रकाश तिवारी गीतांजलि टाइम्स के ब्यूरो चीफ उमेश तिवारी एनजीटी के चीफ पंकज तिवारी के अलावा कई दैनिक और साप्ताहिक अखबारों के सम्पादक व ब्यूरो चीफ तथा कई वरिष्ठ पत्रकारों ने विकास व सुरक्षा के मुद्दे पर सांसद मेनका गांधी को जिले का भविष्य मानते हैं। ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष सत्य नारायण तिवारी भी चाहते हैं कि जिले की सांसद मेनका सजंय गांधी बनें।

 

 

 

 

 

 


     

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post