महानिदेशक को ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति का किया विरोध
न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। लम्भुआ बीआरसी पर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा को खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष केदार नाथ दुबे के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षको ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि सौरभ द्विवेदी को दिया गया। ज्ञापन की प्रमुख मांगो को डॉ0 राकेश मणि पांडेय ने पढ़कर समस्त शिक्षकों को सुनाया। ज्ञापन की प्रमुख मांगे निम्न है शिक्षा निदेशक के नाम बच्चों की उपस्थिति मध्यान्ह भोजन की सूचना ऑनलाइन भेजने का दबाव,विभाग द्वारा केवल टैबलेट उपलब्ध कराया गया परन्तु विभागीय सिमकार्ड नही उपलब्ध कराया गया। निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा शिक्षको को अपने व्यक्तिगत आईडी से सिमकार्ड खरीदने का दबाव बनाया जा रहा जो कि नियमानुकूल नही है एव शिक्षकों का उत्पीड़न है।प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा उ प्र शासन लखनऊ के साथ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल की 30 अक्टूबर 2023 को एव 9 नवम्बर 2023 को वार्ता के उपरांत भी समस्या का समाधान नही किया गया।समस्याओं का निस्तारण न करके केवल शिक्षको का उत्पीड़न किया जा रहा है। संघ के प्रमुख मांग शिक्षको को टैबलेट सक्रिय करने के लिए सरकारी सिम कॉर्ड उपलब्ध कराया जाए। राज्य कर्मचारियों की भांति एक कलेण्डर वर्ष में 31 दिवस का उपार्जित अवकाश प्रत्येक माह का द्वितीय शनिवार को सेकंड शनिवारअवकाश तथा अर्ध आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया जाएं। यदि शिक्षकों का उत्पीड़न बन्द करते हुए उपरोक्त मांगो का शीघ्र निराकरण नही किया जाता है तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एव शिक्षा निदेशालय लखनऊ पर धरना शिक्षकों की बाध्यता होगी जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व विभाग का होगा। खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि ने ज्ञापन को सकुशल पहुँचाने आश्वासन दिया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री कृष्ण कुमार चौरसिया जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र कविराज संरक्षक वृजेन्द्र प्रताप पांडेय कोषाध्यक्ष विनय कुमार पूर्व अध्यक्ष पूर्णेन्दु पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे संयुक्त मंत्री संतोष कुमार पांडेय रविशंकर चौरसिया राकेश कुमार पांडे राम अकबाल केसरी नंदन चंद्रावती यादव प्रभा सिंह प्रतिमा सिंह वंदना देवी सूर्यनारायण पांडे प्रतिभा पाठक और रणवीर सिंह (अध्यक्ष) आदि उपस्थित रहे।
