शोध परियोजना पर व्याख्यान का आयोजन
न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। कमला नेहरू संस्थान के समाजशास्त्र और मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिन मंगलवार को शोध परियोजना पर व्याख्यान आयोजित हुआ। इसके तहत विद्यार्थियों को शोध परियोजना निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग प्रमुख डॉ कुलदीपक पाण्डे ने बताया कि एक अच्छे शोध की उपयोगिता सही और उपयुक्त मेथोडोलॉजी पर निर्भर करता है। किसी विषय पर शोधकार्य मूलतः समस्या के चयन विषयवस्तु अकड़ा एकत्रण स्रोत विश्लेषण शोध साहित्य ज्ञान एवं शोध प्रारूप की प्राविधि व समुचित ज्ञान ही बेहतर परिणाम दे सकता । आज शोधार्थियों हेतु आंकड़े विश्लेषण में कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य मापदंड हो चुका है । शोध आज पूरी दुनिया में एक नूतन रोजगार के स्वरूप ले चुका है। व्याख्यान में मनोविज्ञान विभाग प्रमुख डॉ अतुल मिश्र ने शोध में स्थिर मास्तिक और आत्मबल को अनिवार्य बताया । समाजशास्त्र प्राध्यापक नीरज कुमार सिंह ने शोध की उपयोगिता पर प्रकाश डाला वहीं डॉ नीतू सिंह ने कार्यकम का संचालन करते हुए विषय वस्तु की स्थापना की । इस अवसर पर सुधांशु खुशनुमा मेंहनूर सबा निशा काजल निधि अंचल सहनूर आदि लगभग सैकड़ो विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया ।
