सीआरओ ने नौ आरोपियों को छह माह के लिए किया जिला बदर
सुलतानपुर।
न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू-राजस्व) सुलतानपुर द्वारा कुल 9 व्यक्तियों क्रमशः भीम सिंह सुत द्वारिका सिंह निवासी ग्राम पिपरी व सौरभ सिंह सुत राजनाथ सिंह निवासी ग्राम काकरकोला थाना हलियापुर को मार पीट करने, जान से मारने की धमकी देने व अन्य गंभीर आरोप में, सेबू सुत रियाज निवासी ग्राम मनियारपुर थाना बन्धुआकला को गोहत्या व अन्य गंभीर आरोपों व महेश निषाद सुत रामचन्दर निषाद व सूरज निषाद सुत हरिश्चन्द्र निषाद निवासी ग्राम मायंग थाना धनपतगंज जिला सुलतानपुर को गाली गुत्ता देने अन्य गंभीर आरोपों में, व पवन कुमार पाण्डेय सुत सत्यनारायन पाण्डेय व सत्यनारायन पाण्डेय सुत तारकेश्वर पाण्डेय निवासी ग्राम पूरे नन्दलाल पाण्डेय मजरे कस्बा कुडवार थाना कुडवार को दहेज मांगने, मारने पीटने व अन्य गंभीर आरोपों व शमीम सुत वसीम निवासी ग्राम इसौली थाना बल्दीराय को घर में घुस कर गाली गुप्ता देने व अन्य गंभीर आरोपों व सत्यम वर्मा सुत रामराज वर्मा उर्फ जोहारे निवासी ग्राम इछूरी थाना कूरेभार को मारने पीटने, गाली-गलौज व अन्य गंभीर आरोप दर्ज होने के कारण 6 माह के लिए जिले से निष्कासित करने का आदेश पारित किया गया है। उक्त अभियुक्तगण 6 माह तक (ट्रायल केश की पेशी को छोडकर) जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगें। इस अवधि में अभियुक्तगण जहां निवास करेंगें, अपनी उपस्थिति की सूचना पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर व सम्बन्धित थानाध्यक्ष को उपलब्ध करायेंगें। उक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध कई आपराधिक मुकदमें पंजीकत किये गए हैं।
