सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद पाण्डेय का किया गया सम्मान

सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद पाण्डेय का किया गया सम्मान

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स:  4 अप्रैल 2024 जिले के  विकास खण्ड करौंदी कला में प्राथमिक विद्यालय शुकुलपुर के सेवानिवृत प्रधानाध्यापक विनोद कुमार पाण्डेय का विदाई एवं सम्मान समारोह के आयोजन में मुख्य अतिथि सुइथा ब्लाक प्रमुख उमेश तिवारी ग्राम प्रधान राना प्रताप सिंह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नागेन्द्र मिश्र प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाअध्यक्ष दिलीप पाण्डेय मंत्री एच बी सिंह उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष संजय सिंह मंत्री संदीप सिंह संजय यादव मिथिलेश यादव एआरपी अशोक पाण्डेय सुरेन्द्र मिश्र पी एन झा सुरेश यादव आशुतोष उपाध्याय जिलेदार सिंह कमलेश सिंह रमा शंकर पाण्डेय पंकज मिश्र विवेक झा रेनू बाला तारावती रीता यादव टीएससी टी की जिला उपाध्यक्ष पूनम झा सूर्यकुमार सिंह सहित विद्यालय के बच्चों द्वारा गुरूजी पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण करते हुए ऐतिहासिक स्वागत किया। सभी शिक्षकों ने सेवानिवृत्त शिक्षक पाण्डेयजी को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया तथा पाण्डेय जी के अध्यक्ष पद पर रहते हुए शिक्षक हित में किए गए कार्य की सराहना करते हुए शिक्षक समस्याओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन करने की अपील करते हुए नम आंखों से विदाई दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द यादव सुरेन्द्र यादव अरुण सिंह अपने गुरूजी के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक व्यायाम शिक्षक संजय सिंह एवं विजय उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम के आयोजक प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविन्द यादव ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। यह जानकारी ब्लाक मीडिया प्रभारी के सी मिश्र ने दी।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post