धनपतगंज पुलिस और अर्धसैनिक बलो द्वारा किया गया क्षेत्र भ्रमण
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स: थाना धनपतगंज पुलिस आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक एवं पारदर्शी कराने को लेकर अपनी तैयारी मे लग गई है। इसी परिपेक्ष में प्रभारी निरीक्षक पंडित त्रिपाठी के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनूप कुमार सिंह उपनिरीक्षक चंद्रमणि यादव सुब्बा यादव राजेंद्र प्रसाद एंव केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के नेतृत्व में गुरुवार को पूरे लाव लश्कर के साथ अपने पूरे थाना क्षेत्र मे सैकड़ो जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का मकसद आम जनमानस में पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा कायम रखना है । विदित हो कि अराजक तत्वों पर नकेल कसने के लिए प्रभारी निरीक्षक पंडित त्रिपाठी के नेतृत्व मे उप निरीक्षक अनूप कुमार सिंह ने अपने दलबल के साथ पुलिस एवं सशस्त्र बल के जवानों को साथ लेकर अपनी पूरी टीम के साथ कस्बा एवं बाजारों में पैदल गस्त के साथ-साथ चार पहिया वाहन से अपने पूरे थाना क्षेत्र मे धनपतगंज थाने से निकलकर कस्बा धनपतगंज, मायंग बाजार मझवारा जज्जौर कोरौ सेमरौना आदि संवेदन एवं अति संवेदनशील क्षेत्र का दौरा करते हुए वापस थाना धनपतगंज आकर फ्लैग मार्च समाप्त हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य अराजक तत्वों एवं अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर लगाम लगा कर आम जनमानस को विश्वास दिलाना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में किसी प्रकार से गड़बड़ी करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा और अराजकता फैलाने वालों के प्रति पुलिस कठोर से कठोर कार्यवाही करने में नहीं हिचकेगी। अपराधियों में पुलिस का भय बना रहे और वह किसी भी प्रकार से किसी भी व्यक्ति को भयभीत करने की चेष्टा न करें जिससे शांतिपूर्ण पारदर्शी चुनाव संपन्न हो सके, चुनाव में क्यू वास अपनेकिसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों को कानून के रास्ते उनकी जगह पर पहुंचा दिया जाएगा। अगर किसी ने ऐसी कुचेष्ठा करने का प्रयास किया तो पुलिस अपना काम करने से नहीं चूकेगी। क्षेत्र में चिन्हित अति संवेदनशील एवं संवेदनशील स्थानों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया है और उस पर पूर्णतया निगाह रखी जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे पुलिस इसके लिए दृढ़ संकल्पित है।

