अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
बल्दीराय सुल्तानपुर। गुरुवार को सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाइक द्वारा लखनऊ से अंबेडकर नगर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें युवक को गंभीर चोटें आयीं।जानकारी के अनुसार सर्वेश नारायण तिवारी पुत्र राम किशोर तिवारी उम्र लगभग ( 28 वर्ष) निवासी लाला महमदपुर जनपद अंबेडकर नगर गुरुवार सुबह लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे होकर बाइक द्वारा अम्बेडकर नगर जा रहे थे कि तहसील क्षेत्र बल्दीराय से होकर गुजरी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के चकटेरी गांव के पास माइलस्टोन 97.6 पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक सर्वेश नरायण तिवारी को गंभीर चोटें आयीं। जिन्हें एंबुलेंस कर्मी द्वारा 200 मीटर स्टेचर द्वारा पैदल चलकर एम्बुलेंस में लाया गया। एंबुलेंस108 ,,UP32,BG9807 द्वारा नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय ले जाया गया इस घटना की जानकारी प्रोग्राम मैनेजर आशीष कुमार सिंह जिला प्रभारी कमल पराशर एंबुलेंस स्टाफ विनोद कुमार यादव पायलट शिव शंकर की प्रशंसा लोगो द्वारा की जा रही हैं।जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर सुल्तानपुर के लिए रेफर किया गया।
Tags
राज्य
