राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ ने 400 जरूरतमन्दों की मिटाई भूख
शिक्षिका कुसुम ने भोजन वितरण के दौरान मरीजो तीमारदारों यात्रियों से शत-प्रतिशत वोट डालने की अपील की
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। सुल्तानपुर राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ की पहल: हॉस्पिटल और स्टेशन पर निःशुल्क भोजन का वितरण, सभी से मतदान की अपील की अपील-अधिक से अधिक करें सुल्तानपुर में छटें चरण में मतदान होना है। अब तक हुए चार चरणों के मतदान में वोटिंग प्रतिशत कम रहा है। ऐसे में जिले की सामाजिक संस्था राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित करने उतर आई। गुरुवार रात हॉस्पिटल और रेलवे स्टेशन पर साप्ताहिक निःशुल्क भोजन वितरण करते हुए संस्था की ओर से अधिक से अधिक मतदान के लिए मरीजों तीमारदारों व यात्रियों से अपील की गई। संस्था अध्यक्ष मेराज अहमद खान के नेतृत्व में निरंतर भोजन वितरण किया जाता है। गुरुवार रात निःशुल्क भोजन वितरण के दौरान मतदाता जागरूकता अभियान पर मतदान के लिए मरीजों तीमारदारों यात्रियों तथा जरूरतमंदों को शतप्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित कर जागरूक किया गया। मेडिकल कालेज में रामराजी बालिका इंटर कालेज की शिक्षिका कुसुम श्रीवास्तव ने निःशुल्क भोजन का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्रामीण इलाकों से इलाज कराने आए मरीजों और उनकी देखरेख कर रहे तीमारदारों को बिना किसी प्रलोभन और लालच के विवेकपूर्ण तरीके से मतदान जरूर करने के लिए प्रेरित किया। लोगो से अपील किया कि अपने आसपास के लोगो को भी मतदान करने के लिए जागरूक करे जिससे मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हो।पहले मतदान फिर जलपान।हर काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो का संकल्प लो। वही संस्था से जुड़े मास्टर निजाम ने बताया कि हम लोगों ने गुरुवार को ही पोस्टल बैल्ट पर अपना मतदान कर दिया है। उन्होंने कहा मतदान हम सबका अधिकार है। जिसे भारत जैसे लोकत्रांत्रिक देश में संविधान ने हमें ये अधिकार दे रखा है कि हम अपना मत देकर अपनी सरकार चुने। लोकसभा-विधानसभा सरीखे तमाम मतदान का अवसर पांच वर्ष में एक बार मिलता है। इसलिए एक जागरूक नागरिक के नाते हम सबको इसका प्रयोग वैसे ही करना चाहिए जैसे अन्य स्थानों पर हम अपना अधिकार मांगते हैं। उधर रेलवे स्टेशन गेट के सामने आर पी एफ के सब इंस्पेक्टर सगीर खान ने यात्रियों और जरूरतमंदों निःशुल्क भोजन की थाली देकर शुरुआत किया।राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के मार्गदर्शक निजाम खान ने बताया कि खाने के मेन्यू में अरहर की दाल लौकी चना की सब्जी रोटी चावल की 400 थाली तैयार की गई थी मेडिकल कालेज में 267 रेलवे स्टेशन पर 133 जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। भोजन व्यवस्था में प्रमुख सहयोगियों में प्रदीप श्रीवास्तव,नफीसा बानो,सुहेल सिद्दीकी,हाजी फैज़ उल्लाह अंसारी सत्य प्रकाश वर्मा सरदार गुरप्रीत सिंह सलीम इदरीशी मुहम्मद मुजतबा अंसारी डा शादाब खान राशिद वर्दी टेलर राशिद खान दानिश खान सुल्तान महमूद खान कैफ़ी मताप्रसाद जायसवाल बैजनाथ प्रजापति भोलू आदि का प्रमुख योगदान रहा।
