मानवाधिकार‌ डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट‌ नीलिमा सेठ ने दिया बीजेपी को समर्थन और खुशी में बांटा नमो पेड़ा

मानवाधिकार‌ डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट‌ नीलिमा सेठ ने दिया बीजेपी को समर्थन और खुशी में बांटा नमो पेड़ा




सुलतानपुर। मानव अधिकार संरक्षण की महिला जिला‌ अध्यक्ष नीलिमा सेठ ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी को खुलकर समर्थन दिया। नगर की प्रतिष्ठित महिलाओं की एक गेट टू गेदर पार्टी जो कि श्रीमती मंजीत कौर व सतनाम कौर के संयोजन में शहर के प्रसिद्ध वृंदावन रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुई। इस दौरान मानवाधिकार संरक्षण की महिला जिला अध्यक्ष नीलिमा सेठ व जिला महासचिव नुपुराज वर्धन ने भाजपा सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए सबको पूरे परिवार के साथ शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने सभी महिलाओं के बीच नमो पेड़ा बांटा और सभी ने एक आवाज में भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के पक्ष में मतदान करने व अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का आश्वासन दिया। महिलाओं को संबोधित करते हुए श्रीमती किरन गुप्ता ने मानव अधिकार संरक्षण की महिला जिला‌ अध्यक्ष नीलिमा सेठ के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि मेनका गांधी एक राष्ट्रीय स्तर‌ की प्रभावशाली राजनेता हैं जो न सिर्फ देश और समाज के लिए बल्कि पर्यावरण और पशु पक्षियों के‌ संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहीं हैं।  इस दौरान गीता सिंह, दिपिका, सीमा गर्ग,मधु भालोठिया, सीमा गुप्ता,नीतू सिंह,सरिता मिश्रा,ज्योती सिंह, इंदु शर्मा, चांद, बबिता,मालती पांडेय, अनीता कनोडिया, सुनीता मोरारका, अनीता सिंह, रेनू सेठ, रागनी जायसवाल आदि मौजूद रहीं।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post