भीषण सड़क दुर्घटना में ई रिक्शा चालक समेत तीन की मौत
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स। शुक्रवार की सुबह लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी जिस ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर एक लोगों की मौत हो गई और पुलिस ने दो लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में रेफर के बाद वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन दोनों की भी मौत हो गई।दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और आधे घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित रहा। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के डकाही मोड़ के पास लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह जौनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सामने से आ रही ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक ऑटो सुल्तानपुर की तरफ से आ रहा था और डकही मोड़ के पास लंभुआ की तरफ मोडा ही था कि वहीं पर स्कार्पियो ने टक्कर मारते हुए डिवाइडर पर कर दूसरे तरफ सड़क के किनारे जाकर रुकी और क्षतिग्रस्त हो गई। जोरदार टक्कर में कोतवाली देहात बजूपुर निवासी गुरुदीन उम्र लगभग 62 वर्ष की मौके पर मौत हो गई तथा गंभीर रूप से घायल ढाकापुर चांदा निवासी राजेश कुमार उम्र लगभग 42 वर्ष तथा एक अन्य अज्ञात बुजुर्ग की जिला अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। तीसरे मृतक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई। कोतवाली इंचार्ज अखंड देव मिश्रा ने बताया कि शव की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है, अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
