राहुल गांधी के बयान के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन

राहुल गांधी के बयान के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन


राहुल गांधी अविलंब क्षमा मांगेचंदन नारायण सिंह जिलाध्यक्ष

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स भाजपा युवा मोर्चा सुल्तानपुर के युवा किसी भी कीमत पर हिंदू समाज के बारे में राहुल गांधी द्वारा कही गई बातों को बर्दास्त नहीं करेगा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संसद में दिए गए हिंदू संबंधित बयान के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने जिला पंचायत गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपने वोट बैंक के लिए हमेशा समाज के विरोध में बातें करती है और उनके अंदर की मानसिकता उनके बयान से समझ में आती है कि कांग्रेस 100 करोड़ हिंदुओं को किस नजरिया से देखती है । सनातनी की सहनशीलता को इस तरीके से बार-बार रखने का काम कांग्रेस उसके सांसद नेता करते रहते हैं।  युवा मोर्चा सुल्तानपुर के युवक किसी भी कीमत पर हिंदू समाज के बारे में ऐसी बातों को बर्दाश्त नहीं करेगा। राहुल गांधी अभिलंब पूरे देश से माफी मांगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री गौरव मौर्य सचिन पांडे जिला उपाध्यक्ष सुधांशु सिंह धर्मेंद्र वर्मा  जिला मंत्री अंकुर त्रिपाठी सानू सिंह जिला मीडिया प्रभारी मोहित तिवारी और जिला कार्य समिति सदस्य युवा उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post