कमला नेहरू स्वायत्तशासी संस्थान में संचालित विविध पाठ्यक्रमों का परीक्षाफल 2024 घोषित

कमला नेहरू स्वायत्तशासी संस्थान में संचालित विविध पाठ्यक्रमों का परीक्षाफल 2024 घोषित


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स 2 जुलाई 2024 को कमला नेहरू स्वायत्तशासी संस्थान में संस्थान प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह द्वारा स्वायत्तशासी व्यवस्था के अधीन संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षाफल 2024 पर केन्द्रित एक प्रेस वार्ता आहूत की गई। कमला नेहरू संस्थान के स्वायत्तता प्राप्त होने के दौरान संस्थान में संचालित विविध पाठ्यक्रमों का परीक्षाफल 2024 संस्थान नें घोषित कर दिया है। यह बात संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह नें प्राचार्य कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही। इन्होंने बताया कि स्वायत्तशासी व्यवस्था के अधीन सत्र 2024 द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में स्नातक के विभिन्न विषयों के 1829 विद्यार्थी एवं परास्नातक के विभिन्न विषयों में 684    विद्यार्थी सम्मलित हुए। सत्र 2024 द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में स्नातक व परास्नातक दोनों स्तरों पर 9697  प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। संस्थान प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह नें  पत्रकारों के किए गए प्रश्न के जवाब में कहा कि आज की सबसे बड़ी चुनौती है अध्ययनशील विद्यार्थियों के ससमय नामांकन के साथ साथ शैक्षिक कैलेण्डर आधारित शिक्षा, परीक्षा परीक्षाफल प्रदान करना है। इन्होंने बताया कि अवध विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 31 मई 2024 से शुरू हुईं एवं अभी तक चल रही हैं लेकिन कमला नेहरू संस्थान की स्वायत्तशासी व्यवस्था के अधीन अध्ययनरत् विद्यार्थियों का परीक्षाफल 2024 घोषित हो गया। यह सामयिक अंतर हमारे संस्थान के छात्र छात्राओं के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा। इस संस्थान के ये सभी उत्तीर्ण छात्र अगली कक्षाओं में शैक्षणिक कैलेण्डर के अनुरूप समय से पठन-पाठन में लग जाएंगे। यह संस्थान विद्यार्थी केन्द्रित समस्त शैक्षिक क्रियाकलापों के सम्पादन हेतु प्रतिबद्ध है। इस निमित्त परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राधेश्याम सिंह सहित समस्त प्राध्यापक प्राध्यापिकाएं व गैर शैक्षिक कर्मचारीगण अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। इस प्रेस कांफ्रेंस में संस्थान के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राधेश्याम सिंह नें बताया कि इस स्वायत्तशासी संस्थान में सत्र 2024 की स्नातक एवं परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा को समय के साथ सम्पन्न करा लिया गया एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा मई 2024 के अंत तक उत्तर पुस्तिकाओं का पूर्ण बौद्धिकता व गहनता के साथ मूल्यांकन भी संपन्न हो गया । इन्होने कहा कि कमला नेहरू स्वायत्तशासी संस्थान के बी ए बी काम बी एस सी मैथ एवं बायो बी एस सी गृहविज्ञान व बी बी ए तथा परास्नातक हिन्दी अंग्रेजी अर्थशास्त्र भूगोल मध्यकालीन इतिहास राजनीति विज्ञान व समाजशास्त्र एम काम एम एस सी रसायन विज्ञान जन्तु विज्ञान भौतिक विज्ञान वनस्पति विज्ञान गणित सुक्ष्मजीव विज्ञान पर्यावरण विज्ञान तथा फूड एण्ड न्यूट्रिशन द्वितीय सेमेस्टर 2024 की सम्पन्न हुई परीक्षा का परिणाम संस्थान की वेबसाइट https://Knipssexams.in/exam_result_second_sem.php पर प्रदर्शित कर दिया गया है। संबंधित विद्यार्थी उक्त वेबसाइट पर अपना अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि अंकित कर अंकतालिका डाउनलोड कर सकेंगे। इस अवसर पर संस्थान प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह व परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राधेश्याम सिंह नें स्वायत्तशासी व्यवस्था के अधीन द्वितीय सेमेस्टर 2024 की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं प्रेस वार्ता में उपस्थित जनपद के पत्रकार बन्धुओं को आभार ज्ञापित किया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post