सुलतानपुर 13 अक्टूबर/ जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद के अन्तर्गत जिलास्तरीय सिल्ट सफाई समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक सहित, समस्त सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग के अधिकारी व अधिशासी अभियन्ता उपस्थित रहे।
बैठक में समिति के सदस्य सचिव अभियन्ता, शारदा सहायक खण्ड-16 शरद कुमार द्वारा बताया गया कि जनपद में कुल 06 खण्डों द्वारा नहरों में लगभग 70 प्रतिशत लम्बाई में सिल्ट सफाई का कार्य एवं 30 प्रतिशत लम्बाई में स्क्रैपिंग का कार्य कराया जाता है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में रबी फसल 1431 से पूर्व कुल 878.16 किमी0 नहरों की सिल्ट सफाई एवं स्कैपिंग का कार्य किया जाना प्रस्तावित है।
जिलाधिकारी महोदया द्वारा निर्देश दिये गये कि सिल्ट सफाई के दौरान सिल्ट का डिस्पोजल विभागीय मानक के अनुसार किया जाये।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) के0के0 पाण्डेय, डी0डी0 कृषि रामाश्रय यादव, डी0सी0 मनरेगा अनवर शेख सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
--------------------------------------------------
