जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर ‘‘उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन और रोजगार) आयोग‘‘ के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित।

सुलतानपुर 13 अक्टूबर/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर ‘‘उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन और रोजगार) आयोग‘‘ के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी। जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा सेवामित्र पोर्टल ( www.sewayojan.up.nic.in) को बनाये जाने के उद्देश्य, पोर्टल पर सेवाप्रदताओं के पंजीकरण एवं उपलब्ध सेवाओं को प्राप्त करने के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि पोर्टल पर नागरिकों को प्रदान की जाने वाली प्रमुख सेवाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने सरकारी विभागों को सेवामित्र पोर्टल से सेवाओं को लेने के लिये लक्ष्य निर्धारित किये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) के0के0 पाण्डेय, डी0डी0 कृषि रामाश्रय यादव, डी0सी0 मनरेगा अनवर शेख, जिला सेवायोजन अधिकारी संदीप सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post