न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। संतोष पाण्डेय
सुकवि हरिनाथ शुक्ल हरि की प्रथम काव्य कृति "कब आयेंगे दिन" के भव्य दिव्य लोकार्पण में सुदूर प्रांतों से पधारे मूर्धन्य कलमकारों व चार दर्जन से अधिक स्थानीय कवियों की उपस्थिति रही। गणपत सहाय महाविद्यालय पयागीपुर के सभागार में लखनऊ से पधारे शास्त्रज्ञ आचार्य पं ओम नीरव की अध्यक्षता एवं समाजसेवी ओमप्रकाश पांडे बजरंगी के मुख्य आतिथ्य में बृहद साहित्यिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पल्लवी पंडित की वाणी वंदना से प्रारंभ हुए आयोजन में पुस्तक लोकार्पण के पश्चात मुख्य वक्ता लखनऊ से पधारे महाकवि विनोद शंकर शुक्ल डॉ राम प्यारे प्रजापति चित्रेश जी प्रतापगढ़ से पधारे डॉ श्याम शंकर शुक्ल व आचार्य नीरव ने विशद पुस्तक चर्चा प्रस्तुत किया। तत्पश्चात डीग राजस्थान से श्रेष्ठ व्यंग्यकार सोहनलाल शर्मा प्रेम प्रयागराज के डॉ शंभू नाथ त्रिपाठी अंशुल रायबरेली के देवेंद्र देवन लखनऊ के युगल चंद्रदेव दीक्षित व डॉ शोभा दीक्षित भावना आगरा के पत्रकार आचार्य संत कुमार भारद्वाज फतेहपुर से पधारे दीप चंद्रगुप्त आदि ने काव्य पाठ के साथ पुस्तक के लिए कवि को बधाइयां दी। स्थानीय कवियों में लोक भूषण आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप साहित्य भूषण डॉ सुशील कुमार पांडेय साहित्येंदु डॉ ओंकार नाथ द्विवेदी आशु कवि जटायु डॉ करुणेश भट्ट साहित्य भूषण विजय शंकर मिश्र लोक सेवक हनुमान प्रसाद सिंह अभिषेक खाक सुल्तानपुरी तपिश सुल्तानपुरी दानिश सुल्तानपुरी डॉ अरुण मिश्रा डॉ मन्नान सुल्तानपुरी व लगभग 60 कवियों ने काव्य पाठ किया। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ अंग्रेज सिंह राणा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सुबह 11-00 प्रारंभ हुआ आयोजन देर शाम 7-00 बजे तक शिखर के सोपान पर अनवरत चढ़ता रहा। कुशल संचालन उद्गार मंच के प्रणेता नरेंद्र शुक्ल व संयोजन सुनीता श्रीवास्तव ने किया।अंत में आयोजक के आभार ज्ञापन के साथ साहित्यिक आयोजन का सफल समापन हुआ।
