वृक्षारोपण के साथ सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन

वृक्षारोपण के साथ सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन

न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर।  सुल्तानपुर। कमला नेहरू संस्थान के एन एस एस स्वयंसेवकों का सप्त दिवसीय विशेष शिविर का दिन रविवार को पूरे उल्लास के साथ सान्ध्यकाल तक समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्षारोपण व मां सरस्वती एवं बाबू के.एन.सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस दौरान ईशा गुप्ता नें सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। इसके उपरांत कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। संजू मिश्रा व ग्रुप नें अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वहीं जानहवी,  सुहावनी, अजय, विजय, हर्षित एवं सुप्रिया आदि नें सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया। अतिथियों द्वारा प्रस्तुत आशिर्वचन में प्रोफेसर प्रवीण कुमार सिंह नें कहा कि कर्मठता ही मानव के सामाजिक दायरे में विस्तार करती है। वहीं प्रोफेसर बिहारी सिंह द्वारा विद्यार्थियों में आपसी समझ के विकास को शिविर की सफलता का आधार बताया गया। विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रोफेसर वाई बी सिंह नें कहा कि निर्वाध जीवन हेतु अपने कर्म चयन पर सदैव शिविरार्थियों को ध्यान देना आवश्यक है। संस्थान के उपप्राचार्य प्रोफेसर राधेश्याम सिंह नें अपने उद्बोधन में कहा कि जिस दिन स्वस्फूर्ति से सामाजिक कृत्य के प्रभाव में सुखानुभूति हो शिविर की प्रासंगिकता उसी दिन सिद्ध हो जाएगी। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ आलोक कुमार सिंह नें स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एन एस एस शिविर सामाजीकरण की कार्यशाला है जिसमें शिविरार्थियों को अपने व्यक्तित्व को निखारने का भरपूर मौका मिलता है। समापन समारोह पर मंच संचालन डॉ देवेन्द्र कुमार सिंह नें, एन एस एस उदेश्य उद्बोधन डॉ अवधेश प्रताप सिंह नें, कार्यक्रम समीक्षा डॉ एस एन त्रिपाठी नें एवं उपस्थित संस्थान के प्राचार्य उपप्राचार्य संकायाध्यक्ष विभागाध्यक्ष डॉ के वी पांडेय सहित सभी प्राध्यापक /प्राध्यापिकाओं  अनिल सिंह सहित सभी गैरशिक्षक कर्मचारियों एवं मीडिया कर्मियों हेतु डॉ आर पी मिश्र नें आभार ज्ञापित किया। सत्र 2023-24 के विशेष शिविर में सातों दिन चारों इकाईयों के सभी स्वयंसेवकों की सहभागिता अत्यंत सराहनीय रही। राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के सकुशल समापन हेतु सभी स्वयंसेवकों कार्यक्रम अधिकारियों  व सहयोगी गैरशिक्षक कर्मचारीगणों को संस्थान प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह नें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की एवं अंत में सन्ध्याकाल तक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा हो गई।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post