सुशील मिश्र फिर बने अध्यक्ष तो अरुण मिश्र महासचिव
न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। रविवार को कूरेभार कस्बे के एल आई सी कलेक्शन प्वाइंट सेउर के समीप राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की एक बैठक जिलाध्यक्ष सुलतानपुर राकेश तिवारी की अध्यक्षता में आहुति की गई।जिसमें संगठन की गतिविधियों की विस्तार से चर्चा परिचर्चा हुई, बैठक में सर्व सम्मति से सुशील चंद्र मिश्र को पुनः कूरेभार इकाई का अध्यक्ष तो वहीं अरुण कुमार मिश्र को महासचिव नीरज सिंह को कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र तिवारी को संगठन मंत्री धर्मराज दूबे को उपाध्यक्ष चुना गया। चुने गए सभी पदाधिकारियों का जिला अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर स्वागत किया, व ढेर सारी शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में श्री तिवारी ने सभी से पत्रकार हित में एकजुट होकर कार्य करने पर बल देते हुए पत्रकार व संगठन हित में हमेशा साथ खड़ा रहने पर जोर दिया जिले से प्रवेच्छक के रूप में आए साथियों का कूरेभार इकाई की तरफ से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान जिले से वरिष्ठ संगठन मंत्री पवन मिश्रा संतोष पाण्डेय कूरेभार इकाई से डॉ0 राम अवध महेंद्र प्रताप रवि जायसवाल प्रदीप शर्मा शिवाकांत तिवारी महेन्द्र सिंह राम तीरथ मिश्र शैलेन्द्र प्रताप शर्मा राघवेंद्र शर्मा अनिल मिश्रा उपेंद्र कुमार मो0 कासिम अनिल कुमार मिश्र शिवाकांत तिवारी डॉ0 बेद प्रकाश मिश्र सहित कई पत्रकार साथी मौजूद रहे।
