सेवानिवृत्त होने के बाद भी शिक्षकों का समाज में होता है योगदान : बी ई ओ

 सेवानिवृत्त होने के बाद भी शिक्षकों का समाज में होता है योगदान : बी ई ओ

न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर।  लंभुआ। उच्च प्राथमिक विद्यालय सखौली कला में प्रधानाध्यापक पद से शिक्षिका शैल कुमारी मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करने के उपरांत कार्यक्रम शुरू हुआ। उच्च प्राथमिक विद्यालय सखौली कला में शिक्षिका को रामचरितमानस सम्मानपत्र  व अंग वस्त्र देकर बी ई ओ लम्भुआ अजय सिंह ने सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि गुरु का पद कभी समाप्त नहीं होता वह सदैव समाज में गुरु पद का सम्मान पाता रहता है हमें अपने गुरूता के दायित्वों का निर्वहन भलीभांति समाज में रहते हुए करते रहना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लम्भुआ रणवीर सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता वह सिर्फ विभागीय दायित्वों से मुक्त होता है, पर समाज में उसकी भूमिका निरंतर बनी रहती है आज श्रीमती मिश्रा 35 साल की सेवा करते हुए आज सम्मान के साथ सेवा निवृत्त हो रही हैं हम सब इनके उत्तम स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। वेलहरी इंटर कालेज के सेवा निवृत्त रसायन विज्ञान के प्रवक्ता श्रीनेत मिश्रा ने सेवा निवृत्त हो रही शिक्षिका के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षिका में संस्कार कूट कूट कर भरा है केदारनाथ दूबे अध्यक्ष  ने शिक्षिका के उत्तम स्वास्थ्य कि कामना की।  इस मौके पर   ग्राम प्रधान मकसूदन रवि मिश्रा, नरसिंह नारायण मिश्रा विजय शंकर शुक्ला प्रधानाचार्य स्वामी विवेकानन्द इंटर कालेज गोपालपुर मधैया भगवान प्रसाद सोनी संजय तिवारी राकेश यादव सुचित्रा नंद चतुर्वेदी योगेश पाण्डेय उत्कर्ष द्विवेदी डॉ0 राकेश मणि पाण्डेय अम्बरीष पाण्डेय मोनिका प्रियदर्शी अनुपम पाण्डेय जितेन्द्र त्रिपाठी सौरभ द्विवेदी अजय पाण्डेय चंद्रावती यादव विद्या प्रजापति गरिमा मिश्रा निखिल विमल महिमा प्रतिमा मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post