महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा विश्वेश्वर धाम मंदिर में सम्पन्न हुआ‌ ऊं नमः शिवाय का अखंड पाठ

 महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा विश्वेश्वर धाम मंदिर में सम्पन्न हुआ‌ ऊं नमः शिवाय का अखंड पाठ



सुलतानपुर । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पारकिंसगंज चौक में हनुमान गढ़ी गली में स्थित दिव्य धाम बाबा विश्वेश्वर धाम मंदिर में शिव पंचाक्षरी मंत्र का अखंड पाठ सम्पन्न हुआ। महाशिवरात्रि की पूरी रात चले इस पाठ का समापन आज दोपहर बाद सम्पन्न हुआ।

विदित हो कि अत्यंत प्राचीन इस मंदिर का भव्य सुंदरीकरण हाल के दिनों में सम्पन्न हुआ जिसके‌ तहत मोहल्ला वासियों के सहयोग से पूरा मंदिर परिसर मार्बल और आधुनिक टाइल्स से निर्मित हो कर बहुत ही सुन्दर व दिव्य ढंग से बन गया है। अखंड पाठ कार्यक्रम के आयोजक गणेश प्रसाद सोनी व श्रीमती प्रेमलता सोनी रहे। संयोजक सुरेश सोनी के आमंत्रण पर पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता एडवोकेट, रवि सोनी, वरिष्ठ व्यापारी नेता हिमांशु मालवीय, समाजसेवी अमर बहादुर सिंह, गोपाल अग्रहरि, अम्बरीष मिश्रा,राजेश महेश्वरी , अरविंद द्विवेदी आदि कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्र के नगरपालिका सभासद प्रतिनिधि अनिल कुमार शर्मा उर्फ राजू पीको वाले ने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई व्यवस्था में भरपूर सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर अखिलेश सोनी, योगेश सोनी, विशाल सोनी,बब्बू सोनी, पवन सोनी, सुमित सोनी, अमित सोनी विशाल सोनी, शुभम सोनी, शिवम राज, सत्यम राज, रामजी सोनी, सूरज प्रसाद सोनी, राजेंद्र प्रसाद सोनी, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, बजरंगी लाल विजय कुमार आदि ने महाशिवरात्रि कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post