दिव्या मिस फेयरवेल तो सतीश बने मिस्टर फेयरवेल

 दिव्या मिस फेयरवेल तो सतीश बने मिस्टर फेयरवेल



         दूबेपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय धम्मौर में आयोजित वार्षिकोत्सव पीटीएम एवं विदाई समारोह    के मुख्य अतिथि धम्मौर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देव व्रत सिंह एवम अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ किया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवम प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाउपाध्यक्ष रमेश तिवारी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत माला एवम बैज लगाकर किया और विद्यालय में उपल्ब्ध संसाधन के बारे में बताया कि वर्तमान में कुल 186बच्चे अध्ययनरत हैं। सरकार द्वारा विद्यालय में एस्ट्रोनॉमी लैब स्मार्ट क्लास  एवम डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण हो रहा है जिससे बच्चों को उच्च स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। वर्तमान में विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट से एक टीवी एवम प्रोजेक्टर द्वारा शिक्षा प्रदान की जा रही है। समुदाय का अपेक्षित सहयोग मिल रहा है। बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एकांकी,  तिरंगा गीत, दहेज प्रथा पर देश गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसकी सराहना उपस्थित अभिभावकों ने किया। कक्षा आठ के कुल 69बच्चों की विदाई जेमेट्री बॉक्स पेन देकर सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बच्चों को प्रसन्न होकर एक हजार रुपए लड्डू वितरण के लिए दिया। कार्यक्रम में  विशिष्ट अतिथि के रुप में अविनाश सिंह एवं धर्मराज कश्यप रहे । इस अवसर पर मोहन लाल विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका कालिंदी सिंह शबनम बानो प्रभा सिंह सरस्वती पाण्डेय महेश सिंह उपस्थित रहकर पूरा सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक वसीम खान ने किया।



Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post