डॉक्टर,राकेश राजन बनाए गए लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष

 डॉक्टर,राकेश राजन बनाए गए लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष




सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डां रामकरन निर्मल और लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष सुरेश यादव उर्फ भजन प्रधान ने समाजवादी लोहिया वाहिनी के फ्रंटल संगठन में सुल्तानपुर जिले के डॉ राकेश राजन को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। जिले में सपा लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों के नियुक्ति को लेकर जहां हर्ष का माहौल है वहीं लोहिया वाहिनी के द्वारा डॉ राकेश राजन को जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद बोला व 2024 की तैयारी में जोर शोर से समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने की कसम भी खाई लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी ने कहा की जिस तरह समाजवादी पार्टी ने डॉ राकेश राजन पर भरोसा किया है जिला उपाध्यक्ष बना कर हम सभी उस भरोसे को और मज़बूती से आगे बढ़ाएंगे।बधाई देने वालों का लगा तांता।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post