दूबेपुर विकास खंड पर आयोजित क्षेत्रपंचायत की सामान्य बैठक में हुए शामिल विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह।

 

दूबेपुर विकास खंड पर आयोजित क्षेत्रपंचायत की सामान्य बैठक में हुए शामिल विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह।

न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। दूबेपुर विकास खंड पर आयोजित क्षेत्रपंचायत की सामान्य बैठक में हुए शामिल। भ्रमण के दौरान मिलने वाली कई समस्यायों के लिए तत्काल संबंधित अधिकारियों को किया फोन, निस्तारण के दिए निर्देश। सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज मंगलवार की सुबह अपने आवास पर आए लोगों से मिले। इस दौरान न सिर्फ उन्होंने लोगों की समस्यायों सुनी,बल्कि मौके पर निस्तारित करते करने का प्रयास भी उन्होंने किया। यहां के बाद वे क्षेत्रभ्रमण के लिए रवाना हुए। शुरुवात उन्होंने सैफुल्लागंज से की, जहां ध्रुव कुमार मौर्य के यहां विभिन्न समाज के लोगों से उन्होंने मुलाकात की, साथ ही उनकी समस्याएं सुन, संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उसका निस्तारण के लिए दिशा निर्देश दिया।  इसके साथ ही विकास कार्यों को लेकर विचार विमर्श भी किया।  यहां के बाद विधायक विनोद सिंह दूबेपुर ब्लाक पहुंचे जहां ब्लाक प्रमुख शिल्पा सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की सामान्य बैठक में वे शामिल हुए। बैठक में  प्रधान और बीडीसी से उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं को लेकर विचार विमर्श किया। इसके बाद पूर्व मंत्री डिहवा दूबेपुर गांव में दिनेश वर्मा के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंचे और परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया।


 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post