महिला मोर्चा ने शक्ति वंदन के तहत सुंदरकांड पाठ मैराथन व कुर्सी दौड़ आयोजित की

 

महिला मोर्चा ने शक्ति वंदन के तहत सुंदरकांड पाठ मैराथन व कुर्सी दौड़ आयोजित की

न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। भाजपा महिला मोर्चा ने शक्ति वंदन अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को शहर के तिकोनिया पार्क में सुंदरकांड पाठ‌ और कुर्सी दौड़ का आयोजन किया।इस दौरान महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष मंजू तिवारी के संयोजन में आयोजित शक्ति वंदन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड पाठ में हिस्सा लिया।इसके बाद कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें दो दर्जन महिलाओं ने पार्टिसिपेट किया। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में महिला मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी रीना जायसवाल विजेता बनी। दूसरे स्थान पर काशी क्षेत्र की महिला मोर्चा महामंत्री बबिता तिवारी व तीसरे स्थान पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा निषाद रही।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शहर विधायक विनोद सिंह की पत्नी आशा सिंह ने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिला उत्थान के लिए किए गए कार्यों की सराहना करना और धन्यवाद देना था।उन्होंने कहा मोदी सरकार ने महिलाओं को "सुविधा सुरक्षा सम्मान" प्रदान किया है। काशी क्षेत्र महामंत्री बबिता तिवारी ने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। उन्होंने मोदी सरकार के आधी आबादी को आरक्षण देने के नारी शक्ति वंदन  विधेयक उज्जवला योजना मिशन शक्ति सुकन्या समृद्धि हर घर जल योजना आदि को गिनाया. उन्होंने कहा अबकी बार 400 पार के नारे को देश की महिलाएं पूरा करके दिखाएंगी।इस बार केंद्र में तीसरी बार भाजपा की ही सरकार बनेगी।महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा निषाद व कार्यक्रम संयोजक मंजू तिवारी ने सभी का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।इस मौके पर अमिता शुक्ला कोकिला तिवारी रेनू तिवारी रेखा चौरसिया माधुरी मिश्रा आशा सिंह तारा अग्रवाल सुनीता टंडन मीना गुप्ता कुसुम दूबे गीता निषाद मधू मिश्रा रीना जायसवाल रीता निषाद आदि मौजूद रही।


 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post