नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना हमारा संकल्प -सतीश मिश्रा

 नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना हमारा संकल्प -सतीश मिश्रा

सुल्तानपुर - सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के  मंत्रिमंडल में शपथ लेने के बाद पार्टी नेताओं को भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान सुभाषपा अमेठी जिलाध्यक्ष एवं सुल्तानपुर  प्रभारी सतीश मिश्रा के सुल्तानपुर आगमन पर स्वागत सत्कार कर उन्हे बधाई दी गई। वहीं औचारिक मुलाकात करने अपना दल एस कार्यालय पहुंचे सतीश मिश्र को अपना दल जिलाध्यक्ष अविनाश पटेल, उपाध्यक्ष  दिनेश श्रीवास्तव, जिला महासचिव पंकज तिवारी, लंभुआ विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण वर्मा, बीजेपी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव बृज लाल वर्मा, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश निषाद सहित तमाम लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और बधाई दी। इस दौरान सतीश मिश्र ने कहा हम सब एनडीए गठबंधन के सदस्य हैं और आने वाले लोकसभा चुनाव में किसी भी हाल में नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है और इसके लिए हम सभी संकल्पित हैं।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post