जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन: प्राथमिक शिक्षक संघ।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुल्तानपुर ने परिषदीय शिक्षकों की समस्याओं पर प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय की अध्यक्षता में आज तिकोनिया पार्क में एकत्रित होकर माननीय मुख्यमंत्री एवम माननीय बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को जिलाधिकारी के माध्यम से उनके प्रतिनिधि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट उत्तम कुमार को ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए जिला मंत्री दिनेश उपाध्याय ने विद्यालयों में ऑनलाइन डिजिटलाइजेशन अनिवार्य रुप किए जाने से आ रही समस्याओं के बारे में बताते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में नेटवर्क की समस्या है। शिक्षकों को अपनी आई डी पर सिम लेने के लिए बाध्य किया जा रहा है जिसका संगठन पुरजोर विरोध करता है। धरने को संबोधित करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष मालती सिंह ने ऐसे आदेश को सरकार को वापस लेने का आह्वान किया और कहा कि यदि ऐसे आदेश वापस नहीं लिए गए तो प्रदेश की राजधानी में व्यापक धरना प्रदर्शन कर विरोध किया जाएगा। मांडलिक मंत्री अयोध्या शमीम अहमद ने कहा आज विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जा रहा है। यदि कोई हल न निकला तो प्रदेश संगठन की आगामी बैठक में कठोर निर्णय लिया जाएगा। धरने को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी ने ऐसे आदेश को बिना संसाधनों के अव्यवहारिक बताया और इस मुद्दे पर संगठन आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। राज्य कर्मचारी को निः शुल्क चिकित्सा सुविधा ई एल भी प्राप्त है। बेसिक शिक्षकों को न तो कोइ चुनाव लडने का अधिकार है न तो कोइ सुविधा। उक्त कार्य करने के लिए माध्यमिक विद्यालय, महाविधालयों प्राइवेट स्कूलों में लिपिक की नियुक्ति की जाती है। मेरे परिषदीय में सब कुछ शिक्षकों को ही करना पड़ता है।धरने को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह जिलाउपाध्यक्ष डा प्रतिभा सिंह केके सिंह राधेश्यांम मौर्य जिला कोषाध्यक्ष एवं धनपतगंज अध्य्क्ष रामाशीष मौर्य संयुक्त मंत्री डा0 विनय प्रजापति अध्यक्ष क्रमशः संजय सिंह रामचंद्र राजभर मुकेश सिंह वेद प्रताप अरूण सिंह आदि ने संबोधित किया। धरने में मंत्री द्वारिका यादव वैभव भट नागर डा0हीरा लाल श्रीपाल देश राजवेद प्रकाश मिश्र विजय प्रकाश प्रचार मंत्री मंजूसिंहअलका शुक्ला कहकशां श्रद्धा सिंह गीता फात्मा बेगम दया शंकर मौर्य मनोज शिव कुमार वसीम सुरेंद्र आरिफ सहित सैंकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
