जनता के मन में मोदी की गारंटी के प्रति विश्वास : दानिश अली

जनता की अदालत 400 पार के नारे को सरकार करेगी : दानिश अली

सुलतानपुर।भाजपा जिला कार्यालय पर विपक्षी पार्टियों के भ्रष्टाचार के विरूद्ध आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को यूपी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने संबोधित करते हुए कहा विपक्षी गठबंधन घोटालेबाजों की बारात है।इनका माडल विकास का नही भ्रष्टाचार का है।यह देश को लूटना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि उनके भ्रष्टाचार की चर्चा ना हो।गठबंधन राजनीतिक स्वार्थ को पूरा करने के लिए बनाया गया है।अभी 2 दिन पहले हुई दिल्ली में गठबंधन की रैली में सबने देखा की देश के तमाम भ्रष्टाचारी दल एक मंच पर दिखाई पड़े। पीएम कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ और इंडी गठबंधन का नारा है भ्रष्टाचारी बचाओ।इंडी गठबंधन की रैली भ्रष्टाचारी बचाओ रैली थी।घमंडिया गठबंधन का काम है लूटना,हर दिन नया झूठ बोलना, पीएम को गाली देना, देश को बदनाम करना और जाति धर्म के नाम पर समाज को बांटना है।उन्होंने पत्रकारों के समाजवादी पार्टी के पीडीए पर सवाल पूछने पर कहा पीडीए का मतलब पाखंड धोखा और अत्याचार है।जब सपा की सरकार थी उसमें सबसे ज्यादा दलित, पिछड़े अल्पसंख्यक, महिलाओं और नौजवानों को प्रताड़ित किया गया।सपा ने वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया को संरक्षित किया।सपा ने 2012 से 2017 तक यूपी को अपराध व भ्रष्टाचार युक्त प्रदेश बनाया था।तब थाने माफिया चलाते थे।उनके भ्रष्टाचार को देश का बच्चा-बच्चा व चप्पा चप्पा जानता है।तब प्रदेश विकास के लिए नहीं दंगों के लिए जाना जाता था।सपा पार्टी समाजवाद के नाम से परिवारवाद को पोषित कर रही है।कांग्रेस पार्टी ने आकाश से पाताल तक आजादी से आज तक घोटाले को पोषित करने और देश को लूटने का काम किया है।वही प्रधानमंत्री ने बीते 10 सालों में 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानकर सबके विकास को सुनिश्चित किया है।आज मोदी के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है।जितने देश को लूटा है उसको लूटा धन वापस करना पड़ेगा।उन्होंने कहा लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी अदालत होती है।4 जून को जनता की अदालत 400 पार के नारे को सरकार करेगी।यूपी में 80 की 80 सीट बीजेपी जीतेगी।जनता के मन में मोदी की गारंटी के प्रति विश्वास है।400 पर का नारा जनता ने दिया है।विपक्ष गुमराह व झूठ के एजेंडे के साथ राजनीति कर रही है। जनता ने मोदी को चुनने का मन बना लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक सिंह अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अजादार हुसैन प्रणीत बौद्धिक आदि मौजूद रहे। इसके पहले अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री  दानिश आजाद अंसारी के अमहट पहुंचने पर जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी बाबी सिंह आलोक आर्या संदीप सिंह आशीष सिंह रानू भाजपा नेता अफजल अंसारी डावर खान शमीम खान शाहिद दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post