धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

 धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर।  सुल्तानपुर । भदैया ब्लाक स्थित प्राथमिक विद्यालय सिप्तापुर मे प्रधानाध्यापक शीला देवी के नेतृत्व में धूमधाम से  वार्षिकोत्सव एवं नामांकन मेला मनाया गया जिसमें स्कूल की छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत नामांकन मेला पर आधारित गीत स्कूल मे नमवा लिखवाय लिहल जाए सवा रूपया लूँगी तभी माखन दूँगी जैसे मनमोहक गीत पर नृत्य किया गया। बच्चो द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित संदेशप्रद नाट्य अभिनय किया गया स्टाफ  द्वारा बच्चो को पुरस्कार वितरण किया गया।इस अवसर मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी भदैयाँ  उदय राज मौर्या द्वारा कक्षा 5 मे प्रथम  द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे क्रमशः शिवांश मिश्रा शैलजा दुबे व आयुष धर्मेंद्र को अंक पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अंजनी शर्मा ग्राम प्रधान भूलेश्वर प्रबुद्ध सामाजिक नेता काशी दुबे जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष कलहू पाल ए0आर0पी0 अनिल चौरसिया महेश यादव सतीश मिश्रा संतोष चौरसिया सुनील चौरसिया रवि सिंह कंधईपुर न्याय पंचायत प्रभारी मुन्ना लाल कार्यालय प्रभारी विष्णु उपाध्याय जबी उल्ला सतीश कुमार सत्यम विश्वकर्मा विद्यालय अध्यापक ममता सिंह ओम प्रकाश छोटे लाल द्वय सरिता कुमारी संगीता व नीलम और यस0यम0सी0अध्यक्ष दुर्गावती सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को राजकुमार ने अपने सफल संचालन से अविस्मरणीय बना दिया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post