शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल का लम्भुआ में उद्घाटन समारोह

 *शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल का लम्भुआ में उद्घाटन समारोह



 आज दिनांक 12 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार को शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल का लम्भुआ में वैदिक  विधि- विधान से सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ उद्घाटन हुआ जिसमें डॉ डी एस मिश्रा, डॉ ए के सिंह, श्री बलदेव सिंह, श्री राकेश सिंह पालीवाल, और श्री विनोद सिंह आदि ने विशेष रूप से भाग लिया। इस अवसर पर, मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने अध्यापकों और विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए अपने आप को भविष्य के सशक्त नागरिक बनने के लिए प्रेरणा दी और लम्भुआ वासियों से अपील की कि आप एक बार अवसर दे आप के बच्चों का भविष्य बहुत ही सशक्त हाथों में है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया, जो उनकी क्षमताओं को स्थायी रूप से दर्शाते हैं। इसके अतिरिक्त स्कूल ने नए सत्र के आरंभ में शैक्षणिक गतिविधि के साथ साथ रोबोटिक, आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस, इंग्लिश स्पीकिंग , फ्री रेमिडियल क्लास  आदि कार्यक्रमों की घोषणा भी की, जो विद्यार्थियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस समारोह में शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने एक साथ मिलकर काम करने का प्रण लिया, जो शैक्षिक उद्देश्यों को साकार करने के लिए एक माहत्त्वपूर्ण कदम साबित होती है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post