सरस्वती शिशु मंदिर नारायणपुर ने संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई
सुलतानपुर। अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध बाल कल्याण समिति सुल्तानपुर द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर नारायणपुर सुल्तानपुर के भैया बहिनों द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती कल अवकाश होने के कारण आज ही मनाई गई।प्रवेश द्वार पर बाबा साहब के चित्र पर प्रथम सहायक अशोक सिंह ने माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।सभी आचार्य एवम आचार्या बहिनों ने पुष्पार्चन कर अपने श्रद्धा पुष्प अर्पित किए ।परिसर में पुष्पार्चन के बाद सभी भैया बहिन विद्यालय के विशाल कक्ष में एक साथ समवेत आए।आचार्य अशोक सिंह ने मां शारदे की अभ्यर्थना के बाद भैया बहिनों को संबोधित करते हुए बना साहब के योगदान को याद किया। बाबा साहब को प्रत्येक वर्ष सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहिनों याद कर उनके आदर्शो पर चलने का सकल्प लेते है।प्रबंधक तारकेश्वर सिंह जी ने स्वतंत्रता के बाद हम सभी को मानव जीवन के लिए उसके मूल अधिकार और कर्तव्य से परिचित और उसके निर्धारण का एक लिखित दस्तावेज देने का कार्य बाबा साहब की ही देन है। प्रधानाचार्य दिग्विजय नाथ पांडेय बाबा साहब को महान स्वतंत्रता सेनानी तथा उनके समय समाज में व्याप्त कुरीतियों के साथ जीने किंतु उससे न हारकर उसे दूर करने के लिए अनवरत लगे रहने के लिए बाबा साहब को संकल्प के प्रति दृढ़ निश्चायी बताया।इसी प्रकार भैया बहिनों द्वारा भी बाबा साहब साहब के जीवन के विभिन्न प्रेरक प्रसंग उनकी कुशाग्र बुद्धि को देखते हुए राजकीय सहायता देकर उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजने आदि के विभिन्न प्रेरक प्रसंग सुनाए।कार्यक्रम में प्रबंधक जी के अतिरिक्त चिंतामणि जी भारत जी धीरेंद्र जी राजनाथ जी अंकित जी राजेश जी दिनेश जी सुधीर जी शैलेंद्र प्रताप पांडेय दीपमाला जी अरुणा जी उषा शुक्ला इंद्रावती श्री नाथ के अतिरिक्त अभिभावक मातृ शक्तियों ने बाबा साहब को याद किया वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ और आज का पठन पाठन पूर्ववत संपादित किया गया।
