बी .एड. का शैक्षिक भ्रमण उत्तराखंड रवाना

बी .एड.  का शैक्षिक भ्रमण उत्तराखंड रवाना

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स:   राणा प्रताप पी जी कॉलेज  में अध्ययनरत बीएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं का शैक्षिक भ्रमण नैमिषारण्य नैनीताल पंतनगर हलद्वानी अल्मोड़ा के विभिन्न दर्शनीय स्थलो के अवलोकन हेतु उत्तराखंड के लिए रवाना हुआ।  डॉ संतोष अंश ने बताया कि एक छात्र अध्यापक के जीवन में शैक्षिक भ्रमण का बडा महत्वपूर्ण योगदान रहता है जिससे वे उस स्थान के रहन सहन को समझ कर उनका अनुकरण कर सकें और प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त कर सकें। यह शैक्षिक टूर श्रीमती शांतिलता कुमारी  डॉ सन्तोष अंश  डॉ अभिषेक कुमार सिंह की देखरेख में जा रहा है। इस भ्रमण में साठ  विद्यार्थी शामिल है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post