अच्छी शिक्षा और संस्कार से बालिकाएं आसमान चूम सकती है- संत बख़्श सिंह

अच्छी शिक्षा  और संस्कार से बालिकाएं आसमान चूम सकती है- संत बख़्श सिंह

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स:   महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज भादर में नये शैक्षिक सत्र का शुभारंभ रामचरित मानस के सुंदर काण्ड के पाठ के साथ हुआ। समापन के अवसर पर शैक्षिक गोष्ठी और अभिभावक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला अध्यक्ष कंचन गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी विभेद हमारे समाज की एक सबसे बड़ी समस्या है।इस विभेद में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ही आगे देखी जाती हैं। बालिकाएं अब किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं है, उन्हें आगे बढ़ने के उचित अवसर मिलने चाहिए। कंचन गुप्ता ने बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर विपरीत परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित और अडिग रहने को प्रोत्साहित और प्रेरित किया। प्रिंसिपल गिरीश सिंह ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। प्रबंधक सन्त बख्श सिंह ने कहा कि शिक्षा ही ऐसी सीढ़ी है, जिससे पीढ़ी बढ़ती है। अच्छी शिक्षा और संस्कार के बल पर बालिकाएं आसमान चूम सकती है। कार्यक्रम का संचालन विनीता सिंह ने किया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री सुशील जायसवाल, अमित मिश्रा एवं कई अभिभावक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post