सेवानिवृत्त होने के बाद भी शिक्षकों का समाज में होता है योगदान : विनोद पांडेय

सेवानिवृत्त होने के बाद भी शिक्षकों का समाज में होता है योगदान : विनोद पांडेय

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स:   प्राथमिक विद्यालय पटना निषाद बस्ती  के पूर्व प्रधानाध्यापक व टीएससीटी के स्थापना से लगातार सक्रिय सदस्य विनोद पांडेय के सेवानिवृत्त होने पर वर्तमान में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत एवम टीएससीटी जिला सह संयोजक  पूनम झा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन  किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करने के उपरांत कार्यक्रम शुरू हुआ। टीएससीटी जिला सह संयोजक पूनम झा द्वारा  एक रिस्ट वॉच व विद्यालय परिवार की  तरफ से विनोद पांडेय  को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्बोधन करते हुए टीएससीटी जिला सह संयोजक पूनम झा  ने कहा कि शिक्षक कभी सेवा निवृत्त नहीं होता  वह सदैव समाज में गुरु पद का सम्मान पाता रहता है हमें अपने गुरूता के दायित्वों का निर्वहन भली भांति समाज में रहते हुए करते रहना चाहिए करौंदीकला खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा टीएससीटी ब्लॉक संयोजक अरविंद यादव व ब्लॉक प्रवक्ता संजय यादव  सुरेन्द्र यादव  रोहन जायसवाल रजनीश यादव  दिलीप कुमार यादव  उमेश कुमार यादव  विवेक कुमार सिंह  अरूण कुमार सिंह एवम समस्त टीएससीटी टीम द्वारा माल्यार्पण अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट की गई और नम आंखों से विदाई की गई। श्री पांडेय  28 साल की सेवा करते सम्मान के साथ सेवानिवृत हो रहे हैं । टीएससीटी टीम विनोद पांडेय के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की ईश्वर से कामना करती है।


Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post