लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मतदान ही एक अनूठा जरिया है- विकास

लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मतदान ही एक अनूठा जरिया है- विकास


( एबीवीपी द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ )

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राणा प्रताप पी जी कॉलेज परिसर में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोंचिंग में लोकतंत्र के महापर्व पर मतदाता जागरूकता कार्यकय चलाया गया। यहाँ विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक विकास ने विषय रखतें हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मतदान ही एक अनूठा जरिया है, जिसमें जनता का मूल अधिकार होता है। लोग मतदान के जरिए अपने प्रत्याशी को चुनते हैं। मतदान की प्रक्रिया की वजह से ही जनता का खुद का शासक चुना जाता है और वही शासन करता है। मतदान का महत्व हर व्यक्ति को समझना चाहिए। हर व्यक्ति के पास अपने वोट की शक्ति को अपने देश के प्रति इस्तेमाल करना अनिवार्य है और ईमानदारी के साथ अपने देश के ईमानदार और नेक शासक उम्मीदवार को वोट देकर उसे विजयी बनाना चाहिए ताकि देश के विकास में सुधार आ सके और देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ सके। मुख्य वक्ता के रूप में  एबीवीपी के सुलतानपुर अमेठी विभाग प्रमुख डॉ संतोष अंश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए मतदान बहुत ही जरूरी है। देश में देश के नागरिक के द्वारा शासक का चयन करना मतदान की प्रक्रिया की वजह से ही होता है। मतदान की वजह से ही आम आदमी अपने इच्छा अनुसार इमानदार और नेक प्रतिनिधि को चुन सकता है और देश को अच्छी सरकार मिल सकती है। मतदान करने से देश के विकास में बढ़ोतरी होती है। यदि देश को अच्छी सरकार मिलेगी तो देश के विकास में बढ़ोतरी होगी। देश की जनता के पास ताकत आएगी और देश के हर शहर और हर गांव में विकास की लहर उठेगी। अगर मतदान नहीं किया जाता है और कम लोगों द्वारा मतदान किया जाता है तो ऐसे में कहीं बाहर गलत प्रतिनिधि विजेता बन जाता है, जिसकी वजह से देश को बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। जनता को भी गलत शासक बन जाने की वजह से समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए मतदान करना जरूरी है। मतदान के प्रति हर व्यक्ति को जागरूक होना चाहिए। अपने आसपास मतदान के प्रति लोगों को जागरूकता फैलानी चाहिए। हर आम आदमी को अपना प्रतिनिधि चुनने का हक है। मतदान किसी के चेहरे एवं जाति धर्म पर नहीं करना चाहिए। यह आपका खुद का अधिकार है और आप अपनी इच्छा अनुसार किसी भी उम्मीदवार को अपना वोट दे सकते हैं। यहाँ सभी विद्यार्थियों को एबीवीपी द्वारा निर्मित मतदाता जागरूकता पत्रक वितरित किया गया। इस अवसर पर अभ्युदय कोचिंग की मैडम अपूर्वा दुबे अभाविप कॉलेज इकाई अध्यक्ष परमेंद्र सिंह कॉलेज इकाई छात्रा प्रमुख आस्था इकाई उपाध्यक्ष मारूत कुमार देवेंद्र तिवारी के साथ सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post