सड़क सुरक्षा माह का समापन सुल्तानपुर में बच्चों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

 सड़क सुरक्षा माह का समापन

सुल्तानपुर में बच्चों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित




सुल्तानपुर में 1 जनवरी से 31 जनवरी, तक मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह का समापन 31 जनवरी को हुआ। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में स्पेक्ट्रम हाई एकाडमी, जमोली कूरेभार में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सड़क सुरक्षा संबंधी गीत प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त, पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और स्काउट के बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल में संचालित वाहनों का भी निरीक्षण किया गया।



कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, वहां उपस्थित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अलका शुक्ला, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) भूपेश कुमार गुप्ता, यात्री/मालकर अधिकारी शैलेन्द्र कुमार तिवारी, फार्मेसी कॉलेज के प्रधानाचार्य विवेक वर्मा, प्रधानाचार्य रवीन्द्र तिवारी, आई०टी०आई० के इन्सट्रक्टर अनिल कुमार सिंह और प्रधानाचार्य दीपक कुमार उपाध्याय सहित स्कूल प्रबंधन के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post