सदर जयसिंहपुर में सपा का कार्यक्रम देख विरोधी घबराए

सदर जयसिंहपुर में सपा का कार्यक्रम देख विरोधी घबराए


नुक्कड़ सभा मे भीड़ देख भाजपा-बसपा में बेचैनी

पूर्व विधायक के कराए गए कार्यक्रम से सपा का बना माहौल

सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स  चुनाव हारना-जितना तो अलग की बात है। पर चुनाव प्रबंधन कैसा हो इसकी सीख समाजवादियों को पूर्व विधायक अरुण वर्मा से लेनी चाहिए। जिससे की व्यवस्था और नुक्कड़ सभा ही देख के विरोधी चित हो जाए। ऐसा तब संभव होता है जब नेता समाज और क्षेत्र में लगातार बना रहता है, ऊपर से अपने कार्यकर्ता और शुभ चिंतकों का ख्याल रखे। तभी क्षेत्र में मजबूती संभव है। वरना.। गौरतलब हो कि लोकसभा का चुनाव अपने पूरे शबाब पर है। हर कोई पार्टी और उसका नेता चुनाव को अपने पक्ष में करने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। ऐसे में सपा भी कहाँ चुकने वाली है। सपा भी चुनाव जीतने का हर हथकंडा अपना रही है। पर, सदर जयसिंहपुर में कुछ अलग ही अंदाज में चुनाव लड़ा जा रहा है, मानो जैसे कि यह लोकसभा का चुनाव पूर्व विधायक खुद लड़ रहे हों। चुनाव प्रचार में गंभीरता की झलक और मजबूती के एहसास भी। क्षेत्रीय कार्यालय को देखने से ही सब कुछ चौकास दिखता है। यहां पर कार्यकर्ताओं के सम्मान का पूरा ख्याल। पहुंचने पर आवाभगत में कोई कमी नही। देखने मे ही लगता है कि कोई दिखावटी पन नही,अपनेपन का एहसास। यही वजह की पूरे विधानसभा क्षेत्र में एक ही आवाज पर कार्यकर्ता की लंबी फेहरिश्त खड़ी मिलती है। जो चुनावी माहौल को एकदम "गुलाबी" बना देती है। इसी मजबूत माहौल को देख कर साजिशें भी होती हैं।पर, मिशन पर पूरा ध्यान पूर्व विधायक का रहता है। लोकसभा प्रत्याशी रामभुआल के साथ पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने अपने क्षेत्र में व्यापक स्तर पर शुक्रवार को जनसभा-नुक्क्ड़ सभा करवाए। कार्यक्रम को देख कर ही लगा कि बेहतरीन रहा। जिसकी गूंज पूरे जिले में गई। कार्यक्रम सुबह से देर रात तक चला। भीड़ देख प्रत्याशी समेत पूर्व विधायक भी गदगद हुए। सदर जयसिंहपुर के कार्यक्रम की चर्चा खूब चल रही है। सपाईयों के मुख से बरबस निकल पड़ रहा कि काश!ऐसा ही कार्यक्रम हर विधानसभा क्षेत्र में मजबूती के साथ चले तो पार्टी को चुनाव में और मजबूती मिलेगी। साथ ही पार्टी का सपना भी साकार हो सकता है? नुक्कड़ सभा के दौरान पार्टी प्रत्याशी और पूर्व विधायक ने चुनाव जीताने के लिए जनता से समर्थन मांगा। ताकि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बन सके और रुका विकास का पहिया पूरे देश मे घूम सके।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post