आबकारी विभाग की कार्यवाही में एक पर अभियोग दर्ज

आबकारी विभाग की कार्यवाही में एक पर अभियोग दर्ज


सुल्तानपुर आबकारी आयुक्त उ.प्र. व जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सुभाष चंद्र सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम मय स्टाफ साकेत कुमार राय प्रधान आबकारी सिपाही,शशि प्रकाश गुप्ता एवं संजय कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 लंभुआ मय स्टाफ विजय बहादुर सरोज आबकारी सिपाही के साथ ग्राम तिवारी का पुरवा थाना कोतवाली नगर में दबिश दी गई। दबिश के दौरान 28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, 01 कारोबारी पर अभियोग पंजीकृत करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में नियमानुसार कार्यवाही की गई। आबकारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सिंह के द्वारा प्रतिदिन क्षेत्र में प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है,आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से आबकारी विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है,अबतक दर्जनों लोगों पर अभियोग दर्ज होने के साथ ही सैकडो़ लीटर अवैध शराब व कुंटलो लहन नष्ट की जा चुकी है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post