मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक सुलतानपुर पुलिस ने दिया आत्मरक्षा और महिला अधिकारों का प्रशिक्षण

 मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

सुलतानपुर पुलिस ने दिया आत्मरक्षा और महिला अधिकारों का प्रशिक्षण



सुलतानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित हो रहे “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत जनपद सुलतानपुर में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।



 पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच की पहचान, उनके अधिकारों एवं महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति शिक्षित किया गया।



थाना स्तर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में महिला पुलिस कर्मियों ने ऑडियो और वीडियो माध्यम से उपस्थित बालिकाओं को जागरूक किया। 



उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी या उत्पीड़न की स्थिति में डरें नहीं, बल्कि तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में संपर्क कर एफआईआर दर्ज कराएं। 



इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने के सुझाव भी दिए गए।



कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और स्वयं नियमों का पालन करते हुए दूसरों को भी प्रेरित करने का आग्रह किया गया।



 पुलिस अधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे – 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 102 गर्भवती महिलाओं के लिए एम्बुलेंस, 108 सामान्य एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 101 अग्निशमन सेवा व 1930 साइबर हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी दी।



इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, सजग और सुरक्षित बनाना है ताकि वे समाज में निडर होकर आगे बढ़ सकें।


Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post