शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल सुल्तानपुर में नेक्स्ट एजुकेशन टीम द्वारा शिक्षकों की ट्रेनिंग का आयोजन

शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल सुल्तानपुर में नेक्स्ट एजुकेशन टीम द्वारा शिक्षकों की ट्रेनिंग का आयोजन


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। हैदराबाद से आई हुई नेक्स्ट एजुकेशन टीम के विशेषज्ञ, मैडम रचना माथुर और श्री दिनेश प्रकाश सिंह, ने  शिक्षकों के लिए एक विशेष ट्रेनिंग सत्र का आयोजन किया। इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य कक्षा को अधिक आकर्षक, इंटरएक्टिव और बच्चों को पूर्णतया संलग्न रखने के तरीकों पर शिक्षकों को मार्गदर्शन देना था। मैडम रचना ने अपने सत्र में डिजिटल टूल्स और नवीन शिक्षण विधियों के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कैसे स्मार्ट बोर्ड, एजुकेशनल ऐप्स और अन्य तकनीकी साधनों का उपयोग करके कक्षा को जीवंत और रोचक बनाया जा सकता है। इसके साथ ही, उन्होंने बच्चों की रुचियों और उनकी सीखने की क्षमता के अनुसार कक्षा की गतिविधियों को कैसे अनुकूलित किया जाए, इस पर भी विस्तृत जानकारी दी। आपने शिक्षकों को इंटरएक्टिव शिक्षण तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने समूह गतिविधियों, रोल-प्लेइंग, और प्रश्नोत्तरी जैसी विधियों का उपयोग कर कक्षा में बच्चों की सहभागिता बढ़ाने के उपाय बताए। उनका मानना है कि बच्चों की सक्रिय भागीदारी न केवल उनके सीखने के अनुभव को समृद्ध बनाती है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और संवाद कौशल को भी मजबूत करती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार तिवारी ने नेक्स्ट एजुकेशन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस ट्रेनिंग से हमारे शिक्षक नई शिक्षण विधियों को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे, जिससे हमारे छात्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सकेगा।  इस अवसर पर शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल सुल्तानपुर, मुसाफिरखाना तथा लंभुआ तीनों ब्रांच के प्री प्राइमरी शिक्षक उपस्थित होकर शिक्षण के विभिन्न गुणों को सीखे और भविष्य में उसका उपयोग कर सुल्तानपुर में शिक्षा के नये प्रतिमान स्थापित करने का प्रण लिया। इस अवसर पर विद्यालय की  लंभुआ शाखा की प्रिंसिपल दीक्षा श्रीवास्तव, मुसाफिरखाना शाखा के प्रिंसिपल अंजनी कुमार तिवारी, सुल्तानपुर शाखा के वाइस प्रिंसिपल विनय पांडेय, एकेडमिक हेड अश्विनी गुप्ता , किंडरगार्टन की कोआर्डिनेटर जसप्रीत कौर सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post