पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र के लिए घातक: नरेन्द्र द्विवेदी
जौनपुर में पत्रकार की हत्या पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि
सुलतानपुर। गत दिनों जौनपुर में पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। साथ ही प्रतापगढ़ में पत्रकार बसंत सिँह को भी गोली मार कर घायल किया गया। रायबरेली में गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की कवरेज कर रहे पत्रकार राघव त्रिवेदी को भाजपा कार्यकर्ता ओं की भीड़ ने हमला कर घायल कर दिया। इन्हीं सब प्रकरण को लेकर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की ओर से सुल्तानपुर जिले में बुधवार को दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शान्ति के लिए मौन श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महाँसघ के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र द्विवेदी ने पत्रकारों पर हो रहे हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा की "दिवंगत पत्रकार को न्याय मिले और आगे से ऐसी घटनाये न हो इसके लिए प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है।" संगठन के राष्ट्रीय चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक मिश्रा महामंत्री अंजनी तिवारी जिला उपाध्यक्ष नारायण राय सुनील राठौर जिलामंत्री राजीव तिवारी जिलामंत्री इंद्रसेन दूबे मनीष शर्मा नीरज शर्मा उमेश तिवारी कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश तिवारी ब्रजेश उपाध्याय ऑडिटर मनोज शुक्ला समेत दर्जन भर पत्रकार उपस्थित रहे। कादीपुर तहसील अध्यक्ष रमेश कुमार तिवारी और महामंत्री मनोज कुमार पांडेय की अगुवाई में शोकसभा हुई। जयसिंह पुर तहसील अध्यक्ष घनश्याम वर्मा और दुर्गा प्रसाद निषाद के नेतृत्व में शोकसभा हुई।

