अभाविप युवाओं के रचनात्मक कौशल को उजागर कर रही है- डॉ संतोष अंश
एबीवीपी राणा प्रताप पी जी कॉलेज इकाई द्वारा पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। राणा प्रताप पी जी कॉलेज सुल्तानपुर में एबीवीपी कॉलेज इकाई द्वारा पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में में बी ए बी.एससी बी कॉम बी एड एम० ए के कुल 47 छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया । अभाविप के विभाग प्रमुख डॉ संतोष अंश ने बताया कि युवा कलाकारों को प्रेरित करने और क्षेत्र में समकालीन प्रतिभा को उजागर करके उनके रचनात्मक कौशल को विकसित करने में मदद करने के लिए प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण हैं। अपने साथियों के काम को देखकर, छात्रों को अन्य कलाकारों की तुलना में उनकी तकनीकों और परिणामों का विश्लेषण और मूल्यांकन करने का अवसर मिलता है।प्रतियोगिताओं का लक्ष्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहन होता है। खेल प्रतियोगिता सिर्फ विजय या पराजय तक सीमित नहीं होनी चाहिए। खेलना ही प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। इस प्रतियोगिता में बीएससी की भीम श्रद्धा प्रथम स्थान, बी एड प्रथम वर्ष की छात्राअंशिका सक्सेना द्वितीय स्थान व बी ए चतुर्थ सेमस्टर के छात्र सूरज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बी एड के शुभम तिवारी विवेक कुमार निषाद को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता बी. एड. विभागाध्यक्ष डॉ भारती सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका में मैडम शांतिलता कुमारी डॉ सीमा सिंह रही । यहाँ एबीवीपी के प्रान्त सह मंत्री शुभेन्द्रवीर सिंह जी प्रांत कार्यकारणी सदस्य तेजस पाण्डेय कॉलेज इकाई अध्यक्ष परमेन्द्र सिंह और इकाई मंत्री सत्यम त्रिपाठी एवं कॉलेज इकाई के समस्त कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।
