स्वामी विवेकानंद की मूर्ति अन्यत्र लगाने की कांग्रेसियों ने की मांग
राजीव गांधी पार्क में न लगाए संत स्वामी विवेकानंद की मूर्ति
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। दिनांक 2 जून 2024 को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के आह्वान पर कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय में बैठक कर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी पार्क में लगाई जा रही महान संत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर लगवाए जाने हेतु एजेंडे पर चर्चा की। चर्चा पर उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने एक स्वर से कहा कि जो स्थान महामहिम राज्यपाल द्वारा सन् 1999 में स्वर्गीय राजीव गांधी जी की मूर्ति लगाए जाने हेतु आरक्षित कर दिया था वहां महान संत की मूर्ति लगवाना स्वामी विवेकानंद जी को अपमानित करना है। बैठक के बाद जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट के गेट के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया, महापुरुषों का तापमान बंद करो और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की, सिटी मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकार नगर ज्ञापन लेने आए लेकिन कांग्रेसियों ने विज्ञापन देने से इनकार कर दिया बाद में एडीएम प्रशासन व एडीएम एफ आर आकर कांग्रेसियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कांग्रेसी राजीव गांधी पार्क में हो रहे काम को बंद करने पर अड़े रहे, बाद जिलाधिकारी से मिलकर कांग्रेसियों ने उन्हें ज्ञापन दिया, जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को बुलाकर तुरंत काम बंद करने का निर्देश दिया। ई ओ नगर पालिका में तुरंत जाकर काम रुकवा कर जिलाधिकारी को सूचित किया तब जाकर कांग्रेसियों ने अपना धरना समाप्त किया। जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कद है वह महान संत थे भारत रत्न राजीव गांधी पार्क के एक कोने में उनकी आदमकद की प्रतिमा लगा कर उनका कद बौना करने का प्रयास किया जा रहा है जो हम कभी नहीं होने देगें, राणा ने बताया कि तिकोनिया पार्क 1999 में शासन के निर्देश पर नगरपालिका द्वारा भारत रत्न राजीव गांधी पार्क के नाम से आवंटित किया गया था, उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि जिला प्रशासन जल्द ही स्वामी जी की प्रतिमा किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर सम्मान के साथ लगवाने की व्यवस्था करेगा अन्यथा कॉंग्रेस जेल भरो आन्दोलन करने को बाध्य होगी। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अमोल वाजपेई एडवोकेट नफीस फारूकी लाल पद्माकर सिंह राष्ट्रीय पदाधिकारी राजेश तिवारी वरिष्ठ नेता विजय श्रीवास्तव महेंद्र सिंह मास्टर पवन मिश्र कटांवा विनय त्रिपाठी किसान कॉंग्रेस अध्यक्ष सलाहुद्दीन हाशमी राहुल मिश्र दयाशंकर दूबे सहित कई दर्जन कॉंग्रेसी मौजूद रहे।
