सर्वेश कुमार सिंह उत्कृष्ट गौ सेवा सम्मान से हुए सम्मानित

सर्वेश कुमार सिंह उत्कृष्ट गौ सेवा सम्मान से हुए सम्मानित


राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित पत्र देने से बढ़ा जिले का गौरव-जिला महामंत्री

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्सतीन बर्षो से लगातार जिले में राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के बैनरतले काम करने का  महारथ हासिल किये पहले तो जिला अध्यक्ष द्वितीय कार्यकाल में प्रदेश प्रभारी का दायित्व निर्वहन करने वाले जिले के इकलौते समाजसेवी/वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश कुमार सिंह को संगठन ने गौ सेवा के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर व राष्ट्रीय संरक्षक इंद्रेश कुमार ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र देकर जिले का सम्मान बढ़ाया है। यह बातें संगठन के जिला महामंत्री जयशंकर दूबे ने एक मुलाकात में कही।  जिला महामंत्री जयशंकर दूबे ने बताया कि यह संगठन ही नहीं बल्कि एक मुहिम है, जो राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में  निस्वार्थ भाव व स्वयं के खर्चे से गौसेवा कर रहा है। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के उत्तर प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया गौ सेवा बेजुबान जानवरों के प्रति सेवा करने की प्रेरणा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी नाथ से मिला है जो अनवरत चल रहा है। लोगों को गौ सेवा के प्रति जागरुक करते हुए टीम के सहयोग से अब तक जिले में लगभग 4000 बेजुबान जानवर जिसमें गौ माता नन्दी महराज बन्दर की सेवा तथा पशु तस्करों द्वारा कटान के लिए ले जा रहे लगभग 12 00 गोवंशों को मुहिम चलाकर छुड़वाने का अवसर मिला है। उत्कृष्ट गौ सेवा सम्मान  पत्र प्राप्त होने पर बधाई देने वालों में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार तिवारी के अलावा डॉ पीके सिंह डॉक्टर राजेश वर्मा डॉ विनोद पाल डिप्टी सीबिओ सुधीर श्रीवास्तव डॉक्टर शैलेंद्र सिंह प्रवक्ता रवि दुबे एडवोकेट सौरभ सिंह अभिषेक सिंह चीफ फार्मासिस्ट स्वामी प्रसाद यादव डा एस एस यादव जिला उद्यान अधिकारी रण विजय सिंह अनिल कुमार अग्रहरि दिलशाद अहमद भीमदेव प्रेम श्रीवास्तव निखिल बरनवाल रोशन भाई सब्लू भाई एसएन तिवारी शशिधर द्विवेदी आदि सैकड़ो लोगों ने बधाई दी है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post