लंगूर के आतंक से ग्रामीण परेशान

लंगूर के आतंक से ग्रामीण परेशान

न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर।  सुल्तानपुर-लंगूर के प्रकोप से ग्रामीण परेशान,जयसिंहपुर तहसील के चांदपुर क़े भोजपुर गांव में लगातार दो वर्षों से लंगूरों का प्रकोप जारी है। जिसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लंगूरों के काटने के प्रकोप से बचने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार जिलाधिकारी,एसडीम जयसिंहपुर सहित जन प्रतिनिधियों के पास शिकायत भी किया,लेकिन उनकी परेशानी के तरफ कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है। स्थानीय गांव के राम भवन वर्मा ने बताया कि मुझ सहित दर्जनों ग्रामीणों को लंगूर काटकर कई बार घायल कर चुके हैं।लंगूरों को पकड़वाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से भी तहसील दिवस में शिकायत की गई लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव के राम भवन बर्मा बड़ेलाल वर्मा सन्तोष सोनू रामपति लालबहादुर सुर्यलाल पांडेय सुरेश शर्मा रिंकू आदि लोग ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव क़े पहले यदि लंगूरों को नहीं पकड़ा गया तो सभी ग्रामीण मतदाता सामूहिक मतदान का बहिष्कार करेंगे

 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post