ग्लोबल किड्स ओलंपियाड में शेम्फोर्ड स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम
न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। आज के आधुनिक शिक्षा जगत में पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ बच्चों में चुतुर्दिक विकास की नितांत आवश्यकता है जो कि समय की मांग भी है इस श्रृंखला में शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए सतत प्रयासरत रहता है स्कूल के बच्चें नित्यप्रति ऐसी अनेक रास्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतीयोगिताओ में भाग लेते रहते है और अपना वर्चस्व स्थापित करते रहते है शेम्फोर्ड स्कूल सुलतानपुर के अध्यापको का उद्देश्य है कि स्कूल के बच्चों को हमेशा एक नया प्लेटफार्म मिलता रहे जहां वो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके और स्कूल का गौरव बढ़ाते हुए अपने ज्ञान की रश्मियों से सदा स्कूल को प्रकाशित करते रहे और अपना एक विशेष स्थान बनाते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें शेम्फोर्ड सुलतानपुर के अनेक गौरवशाली बच्चों ने स्कूल की गरिमा को बढ़ाते हुए Global Kid's Olympiad में प्रतिभाग किये और 18 ने गोल्ड 25 ने सिल्वर, 35 ने कास्य मेडल तथा अन्य पुरस्कार भी प्राप्त किये पदक प्राप्त करने वाले छात्रों में नित्या वर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त तथा पुरुष्कार स्वरुप किड्स इलेक्ट्रॉनिक राइडिंग बाइक प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ अपने परिवार का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित करवाया इस परीक्षा को ग्लोबल कॉम्पिटिशन सोसाइटी ने ग्लोबल किड्स ओलिंपियाड प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित कराया जिसमे सम्पूर्ण भारत में करीब 26000 बच्चों ने तथा 475 शेमस्टार्स ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियो के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्री रंजीत सिंह जी स्कूल के प्राचार्य डॉ.अजय कुमार तिवारी और समस्त अध्यापकगणों ने शुभकामनाये दी उन्होंने आशा व्यक्त की हमारे विद्यालय के बच्चें सदा सर्वदा जीवन की सफलता के सर्वोच्च शिखर पर आरूढ़ होते रहेंगे और अपने साथ-साथ अपने परिवार समाज व विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे

