सुल्तानपुर जिले में 2 अप्रैल को ई0एम0टी0 दिवस मनाया गया

सुल्तानपुर जिले में 2 अप्रैल को  0एम0टी0 दिवस मनाया गया

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स:  उत्तर प्रदेश में 108 102 निशुल्क एम्बुलेंस सेवा संचालित करने वाली संस्था ई0एम0आर0आई0 ग्रीन हेल्थ सर्विस की ओर से 2 अप्रैल को राष्ट्रीय ई0एम0टी0 दिवस घोषित किया गया है ।  सुल्तानपुर जिले के मेडिकल कॉलेज में 108 , 102 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर आशीष कुमार सिंह जिला प्रभारी दुर्गेश पाठक  ने सुल्तानपुर जिले के सारे ई0एम0टी0 के साथ  केक काटकर ई0एम0टी0 दिवस  मनाया ।  जिले में तैनात उत्कृष्ठ ई0एम0टी0 को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । प्रोग्राम मैनेजर आशीष कुमार सिंह ने कहा की हमारे 108 एवं 102 एम्बुलेंस के ईएमटी अपनी जान की परवाह किए बिना पूरे ईमानदारी एवं निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियो को निभाते हैं एवं आम जनमानस की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। प्रोग्राम मैनेजर ने समस्त ईएमटी की सराहना करते हुए सबको बधाई दिए और जिले में 108 एंबुलेंस पर तैनात सभी ई0एम0टी0 ने और बेहतर आम जनमानस की सेवा करने की प्रेरणा जताई जिसमें सारे कर्मचारी उमाशंकर दूबे संतोष महेंद्र  कुमार पटेल रचना श्रीवास्तव सुमन कमलेश श्वेता अभिमन्यु  जुबैर चित्रसेन पांडे  जितेंद्र प्रेम आलोक अनुपम सिंह  आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post