परीक्षा फल प्राप्त होते खुशी से झूम उठे बच्चे

परीक्षा फल प्राप्त होते खुशी से झूम उठे बच्चे

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स:   प्रा वि हलियापुर प्रथम में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को अंक पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति  सन्तोष कुमार उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक/अध्यक्ष उ प्र प्रा शि संघ बल्दीराय के द्वारा अंक पत्र वितरित किया गया । सभी कक्षा अध्यापकों के द्वारा अपनी अपनी कक्षाओं का परीक्षा फल तैयार किया गया ।विद्यालय का कार्य अत्यंत सराहनीय रहा। अध्यक्ष उ प्र प्रा शि संघ बल्दीराय द्वारा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बच्चों की विदाई की गई। इस अवसर अशोक कुमार पाण्डेय स अ  शिव कुमार यादव स अ  इलफाम खां स अ श्रीमती रंजना स अ विन्दू सिंह रिंकी सिंह शिक्षा मित्र कु चांदनी कु शिवानी कु डाली व सानिया वानों आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post