कंपोजिट विद्यालय बघौना में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

कंपोजिट विद्यालय बघौना में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम  सम्पन्न हुआ

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स:  शासन की मंशा के अनुरूप एवं विभागीय दिशा-निर्देश के क्रम में कंपोजिट विद्यालय बघौना बल्दीराय के प्रांगण में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाषिर्कोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में अभिभावकों नें प्रतिभाग किया। बच्चों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा था। शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ बल्दीराय के ब्लाक मंत्री शिव नरायन वर्मा ने आये हुए समस्त अभिभावकों को शिक्षा के प्रति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न निशुल्क योजनाओं एवं शतप्रतिशत नवीन नामांकन के बारे विस्तार पूर्वक  बताया।मम्मी पापा हमें पढाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ आधी रोटी खायेंगे स्कूल जरुर जायेंगे। पढ़ी लिखी लड़की रोशनी है घर की। पढी लिखी माता घर की भाग्य विधाता। एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा आदि के बारे में बताया। कार्यक्रम को जमाल अहमद मो. आरिफ राजेश विश्वकर्मा सना उल्ला खां ने भी संबोधित किया। ग्रामीणों ने भी विद्यालय के समस्त स्टाफ की कंठमुक्त से प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन किया। एस. एम. सी. अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक राम आसरे ने विद्यालय के कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण प्रधानाध्यापक राम आसरे प्राथमिक शिक्षक संघ बल्दीराय के ब्लाक मंत्री शिव नरायन वर्मा तथा जमाल अहमद मो. आरिफ राजेश कुमार विश्वकर्मा सना उल्ला खां गौरव गुप्ता रजनीश कुमार आशीष कुमार राम प्रसाद लक्ष्मी शंकर यादव शिल्पा सोनकर शिक्षा मित्र धर्मेंद्र कुमार शुक्ल अनुचर वारिस अली सहित सैकड़ों की संख्या में अभिभावक  लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post